Anupama Twist: राही के पास फूट-फूटकर रोएगी अनु, सिर्फ 1 शर्त की वजह से घर लौटने के लिए राजी होगी आध्या
Anupama New Entry
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु, राही को घर चलने के लिए कहती है. वह कहती है कि अनुज हमेशा चाहते थे कि उनका परिवार साथ रहे. अनु रोते हुए राही को घर लौटने के लिए मनाती है.
Anupama: अनुपमा का आज रात का एपिसोड काफी इमोशनल होने वाला है. सीरियल में दिखाया जाएगा कि राही अपने मां को अनुज की मौत के लिए दोषी मानती है. अनु उसे समझाती है कि अनुज की मौत प्लेन क्रैश में हुई थी. राही कहती है उसने अपने पिता को आखिरी बार देखने का मौका खो दिया. अनु उससे कहती है कि अनुज की मौत उसके लिए भी एक बड़ा झटका था. अगर उसे आध्या से दोबारा मिलने की उम्मीद नहीं होती तो वह भी अनुज के साथ मर जाती.
बच्चों को आश्रम से बाहर निकाल देगा ये शख्स
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु, राही को घर चलने के लिए कहती है. वह कहती है कि अनुज हमेशा चाहते थे कि उनका परिवार साथ रहे. अनु रोते हुए राही को घर लौटने के लिए मनाती है. अनुपमा कहती हैं कि अंश भी उनके साथ है और राही से विनती करती हैं कि वह उनके बीच गलतफहमी को दूर करे. वहीं, गंगूवा बच्चों का सामान आश्रम से बाहर फेंक देता है. गंगूवा वे बुजुर्ग व्यक्ति से राही के बारे में पूछते हैं, लेकिन वह कहता है कि उसे इस बारे में कुछ नहीं पता.
सिर्फ एक शर्त पर अनु के साथ वापस लौटने के लिए मानी राही
वहीं, राही, अनु के साथ वापस जाने से मना कर देती है. दूसरी तरफ तोशू, अनु को फोन कर बताता है कि खराब क्वालिटी के कारण एक ऑर्डर वापस आ गया है क्योंकि कुछ लोग बीमार पड़ गए थे. वहीं, राही को पता चलता है कि अगर उसने 210 लाख रुपये नहीं जुटाया तो आश्रम से बच्चों को निकाल दिया जाएगा. राही मंदिर जाती है और वहां किसी से टकरा जाती है. उसके चारों तरफ पर्चे बिखर जाते है और उसपर मां लिखा होता है. राही तुरंत अनु के साथ अहमदाबाद लौटने के लिए तैयार हो जाती है. हालांकि अनुपमा के सामने वो एक शर्त रखती है कि उसे आश्रम बचाना होगा. अगर वह आश्रम नहीं बचा पाएगी तो अनु उसे फिर अपना चेहरा कभी नहीं दिखाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










