Anupama Twist: आध्या के वापस आने से सबसे ज्यादा डरा ये इंसान, बा ने राही को बताया अशुभ
Published by : Divya Keshri Updated At : 24 Oct 2024 10:59 AM
anupama
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि डॉली की बीपी बढ़ जाता है. किंजल, डॉली से पूछती है आध्या के साथ हुई पिछली घटना से उसका कोई लेनादेना है क्या. डॉली साफ मना कर देती है.
Anupama 24 October 2024 Written Update: सीरियल अनुपमा में दिखाया जा रहा है कि अनु को आध्या मिल जाती है. अनु उसे अहमदाबाद चलने के लिए बहुत मनाती है. हालांकि राही पहले नहीं मानती, लेकिन आश्रम को बचाने के लिए वह उसके साथ जाने के लिए मान जाती है. राही, अनु से आश्रम को बचाने के लिए कहती है. वह उसे पैसे देने के लिए कहती है, ताकि बच्चों को बेघर ना होना पड़े. राही अपनी में से पूछती है क्या वह उसकी मदद करेगी और अगर अगर उसने मना किया तो वह उसके साथ नहीं जाएगी.
अनुपमा में क्या दिखाया जाएगा
सीरियल में दिखाया जाएगा कि डॉली की बीपी बढ़ जाता है. किंजल, डॉली से पूछती है आध्या के साथ हुई पिछली घटना से उसका कोई लेनादेना है क्या. डॉली साफ मना कर देती है और चिल्लाती है कि वो निर्दोष है. बा डॉली को संभालती है. किंजल को शक होता है कि जरूर कोई तो बात है, जिसका पता आध्या के आने के बाद चलेगा. वहीं, अनु अपनी सेविंग्स के पैसे से अनाथालय को बचाने का फैसला करती है. वह जमींदार को एक चेक सौंपती है और उसे बच्चों को कभी ना परेशान करने के लिए कहती है. अंश देखता है कि अनु ने अपनी सारी सेविंग्स अनाथालय पर खर्च कर दी.
अहमदाबाद पहुंचते ही राही और बा में हुई लड़ाई
घर पर माही और परी घर को सजाती है आध्या की वापसी का इंतजार करती है. ईशान शूटिंग से आती है और अपने कमरे में चली जाती है. उसे एक फोन आता है और वह रोने लगती है. दूसरी तरफ अनाथालय में बच्चों को छोड़कर जाने का गम आध्या के चेहरे पर दिखता है और वह रोने लगती है. अनुपमा बच्चों से कहती है वह कभी भी राही से आकर अहमदाबाद में मिल सकते हैं. सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बा राही को घर में आते ही अशुभ बताती है. बा और राही में लड़ाई हो जाती है और राही वापस जाने के लिए तैयार हो जाती है. अनु उसे रोकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










