TRP Report Week 38: अनुपमा में लीप की खबरों ने बटोरे दर्शक, इस शो ने किया कमबैक, जानें टॉप 10 शोज के बारे में

Published by : Divya Keshri Updated At : 26 Sep 2024 2:24 PM

विज्ञापन

TRP Report Week 1

TRP Report Week 38: टीआरपी रिपोर्ट हर हफ्ते आती है. इस हफ्ते किस शो ने बाजी मारी और किस शो ने किसे कड़ी टक्कर दी, आपको बताते हैं.

विज्ञापन

TRP Report Week 38: हर गुरुवार को बार्क टीआरपी रिपोर्ट जारी करती है. वीक 38 की लिस्ट में अनुपमा एक बार फिर से टॉप पर है. वहीं, झनक लगातार सारे शोज को पीछे छोड़ते हुए आगे निकल गया है. इसने राजन शाही के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और गुम है किसी के प्यार को पीछे छोड़ दिया है. चलिए आपको पूरी लिस्ट बताते हैं.

टीआरपी रिपोर्ट में अनुपमा कौन से स्थान पर है

सप्ताह 38 में अनुपमा एक बार फिर से नंबर एक पर है. सीरियल में इन दिनों मीनू और सागर की लव स्टोरी दिखायी जा रही है. दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन डॉली इस रिश्ते के खिलाफ है. अपकमिंग एपिसोड में मीनू एक बड़ा फैसला लेगी और सागर का दिल तोड़ देगी. वहीं, लीप की खबरों ने भी शो को चर्चा में बनाए रखा.

झनक का कैसा रहा हाल

हिबा नवाब और क्रुशाल आहूजा का सीरियल झनक दूसरे नंबर पर है. सीरियल दूसरे टॉप शोज को कड़ी टक्कर दे रहा है. उसने गुम है किसी के प्यार में और ये रिश्ता क्या कहलाता है को पीछे छोड़ दिया.

टीआरपी लिस्ट में ये रिश्ता क्या कहलाता है कौन से नंबर पर है

राजन शाही का सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है इस हफ्ते तीसरे नंबर पर है. शो में अरमान और अभीरा की शादी के ट्रैक ने खूब दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा. रूही के लाख कोशिशों के बाद भी दोनों की शादी हो जाती है.

चौथे स्थान पर कौन सा शो है

गुम है किसी के प्यार में चौथे नंबर पर है और सीरियल में दिखाया जा रहा है कि कियान वापस आ गया है. वो आशिका और रजत का बेटा है. अर्श, कियान को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करता है. कियान अपने पिता रजत की बेइज्जती करता है.

उड़ने की आशा और एडवोकेट अंजलि अवस्थी कौन से नंबर पर है

उड़ने की आशा ने जबरदस्त कमबैक किया और ये पांचवें स्थान पर आ गया है. शो ने एडवोकेट अंजलि को पीछे छोड़ दिया और ये छठे स्थान पर आ गया है. वहीं, तारक मेहता का उल्टा चश्मा सातवें नंबर पर है, जबकि आठवें नंबर पर मंगल लक्ष्मी ने अपनी जगह बना ली है. जबकि परिणीति और रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 14 टॉप 10 में शामिल हैं.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin का ये एक्टर बिग बॉस 18 में ले सकता है भाग, लीप के बाद कट गया था पत्ता

Also Read- Anupama: तोशू का ये करीबी शख्स बना दुश्मन, इस वजह से अनुज से शादी नहीं करना चाहती अनु

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola