Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: इस शख्स ने उठाया लेटेस्ट ट्रैक से पर्दा, कहा- सवी और रजत की…
Published by : Divya Keshri Updated At : 26 Sep 2024 1:29 PM
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
गुम है किसी के प्यार में इन दिनों दिखाया जा रहा है कि कियान अपने पिता रजत की बेइज्जती करता है. वो उसे जानबूझकर अपने बर्थडे पार्टी में बुलाता है और रजत की बेइज्जती करता है. वहीं, लेटेस्ट ट्रैक को लेकर हितेश भारद्वाज ने खुलासा किया है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में अब शक्ति अरोड़ा नजर नहीं आते हैं. शो में दूसरा लीप आया था और उसके बाद हितेश भारद्वाज अब मुख्य रोल निभा रहे हैं. हितेश और भाविका शर्मा की ऑन स्क्रीन जोड़ी दर्शकों को भा रही है. वहीं, जब से सवी और रजत की कहानी शुरू हुई है, तब से ही दर्शक इसकी कहानी को सीरियल ये है मोहब्बतें से तुलना कर रहे हैं. दर्शकों को सवी-रजत की स्टोरी बिल्कुल इशिता और रमन की स्टोरी जैसी लगी. जिसके बाद यूजर्स गुम है किसी के प्यार में के मेकर्स को ट्रोल करने लगे. अब इसपर हितेश ने बात की.
लेटेस्ट ट्रैक को लेकर क्या कहा हितेश भारद्वाज ने
गुम है किसी के प्यार में और ये है मोहब्बतें शो के तुलना पर हितेश भारद्वाज ने अपनी राय की. उन्होंने इंडिया फोरम से बात करते हुए कहा कि, ”मैं इस तुलना पर कोई कमेंट नहीं करना चाहता हूं.” वहीं, एक्टर ने मौजूदा ट्रैक को लेकर खुलासा किया. उन्होंने कहा, मैं शूटिंग को काफी एंजॉय कर रहा हूं. कहानी एक रोमांटि कॉमेडी में बदल रही है, जिसमें आपको कॉमेडी और इमोशन देखने को मिलेगा. ये ट्रैक काफी मुझे पसंद आ रहा है. इसमें दिखाया जा रहा है कि कैसे एक कपल चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में शादीशुदा होने के बाद एक-दूसरे से लड़ता है, फिर भी एक-दूसरे की केयर करता है.”
क्या दिखाया जा रहा गुम है किसी के प्यार में
गुम है किसी के प्यार में दिखाया जा रहा है कि कि मृण्मयी को एक इवेंट कंपनी में जॉब मिलती है. उसका पहला प्रोजेक्ट एक शानदार गरबा नाइट का आयोजन करने का होता है. इस इवेंट कंपनी का मालिक रजत का भाई होता है और उसने ही मृण्मयी को जॉब दिलवाया है, तावि वो उसके करीब रह सकें. वहीं, कियान के जन्मदिन पर रजत अपनी बेटी सई को लेकर अर्श और आशिका के घर जाता है. कियान वहां पर अपने पिता की बेइज्जती करता है. वो जान बूझकर उसे दुख पहुंचाता है. जिसके बाद रजत, सई को लेकर पार्टी छोड़कर चला जाता है.
Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin का ये एक्टर बिग बॉस 18 में ले सकता है भाग, लीप के बाद कट गया था पत्ता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










