Ghum Hain Kisikey Pyaar Meiin: घर छोड़कर जाने का फैसला करेगी सवी, क्या रजत संग रिश्ता बनने से पहले ही जाएगा टूट
Published by : Divya Keshri Updated At : 22 Sep 2024 1:32 PM
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
शो 'गुम है किसी के प्यार में' दिखाया जाएगा कि भाग्यश्री, सवी को पारंपरिक महाराष्ट्रीयन खाना बनाने के लिए कहती है. हालांकि इस दौरान ऐसा कुछ होता है, जिसमें सवी और भाग्यश्री में बहस हो जाती है.
Ghum Hain Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ अपनी कहानी को लेकर चर्चा में है. सीरियल में सवी और रजत की कहानी दिखाई जा रही है. सवी का किरदार भाविका शर्मा निभा रही है और हितेश भारद्वाज, रजत की भूमिका निभा रहे हैं. इन दिनों शो में सवी और रजत अपने प्यार और नफरत वाले रिश्ते को ठीक करने में लगे हुए है. सई चाहती है कि उसके माता-पिता के बीच सबकुछ ठीक हो जाए.
सवी लेगी एक बड़ा फैसला
‘गुम है किसी के प्यार में’ दिखाया जाएगा कि रजत की मां सवी को पारंपरिक महाराष्ट्रीयन खाना बनाने के लिए कहती है. भाग्यश्री बताती है कि उसकी सहेलियां आ रही है और वो उन्हें इम्प्रेस करना चाहती है. सवी उत्सुक होकर रसोई में जाती है और अच्छा खाना बनाने में लग जाती है. हालांकि खाना बनाने के बाद सवी खाने को टिफिन में पैक कर देती है. भाग्यश्री इस बात पर सवी को डांटती है उसने बिना पूछे ऐसा क्यों किया. इस दौरान रजत वहां आता है और वो अपनी मां की साइड लेता है. सवी को ये देखकर काफी दुख पहुंचता है. वो घर छोड़कर जाने का फैसला कर लेती है.
सवी करेगी तारा की मदद
‘गुम है किसी के प्यार में‘ के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रजत को सवी पर शक होगा. तारा और उसकी फैमिली से जुड़े मुद्दे को सुलझाने में सवी मदद करती है और खुद को एक मुश्किल सिचुएशन में पाती है. इस दौरान रजत सब देख लेता है और सवी की हरकतों पर उसे शक होता है. वहीं, आपने अब तक देखा कि रजत, सवी से अपने रिश्ते को नये सिरे से शुरू करने की बात कहता है. सवी उसकी बातें सुनकर चौंक जाती है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो उसका मन बदल गया.
Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin का ये एक्टर बिग बॉस 18 में ले सकता है भाग, लीप के बाद कट गया था पत्ता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










