TRP Report: फैंस को नहीं पसंद आ रही ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी, जानिये इस हफ्ते के टॉप 10 सीरियल

Updated:
विज्ञापन

TRP Report Week 35: हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौड़ स्टारर टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है, अनुपमा और अन्य डेली सोप की रेटिंग एशिया कप 2023 के कारण प्रभावित हुई है. यहां जानें टीआरपी के अनुसार टॉप 10 टीवी शोज कौन-कौन से हैं…

विज्ञापन
undefined

रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर टीवी शो हमेशा ड्रामा से भरपूर रहता है. यह सालों से टीआरपी चार्ट में टॉप पर बना हुआ है, लेकिन विभिन्न कारणों से रेटिंग में उतार-चढ़ाव होता रहता है. इस बार चल रहे एशिया कप 2023 के कारण रेटिंग बड़े पैमाने पर प्रभावित हुई है. अनुपमा की रेटिंग 2.6 थी जो घटकर 2.3 हो गई है.

undefined

शक्ति अरोड़ा, भाविका शर्मा और सुमित सिंह स्टारर टीवी शो गुम है किसी के प्यार में एक बार फिर सूची में दूसरे स्थान पर है. हालांकि, रेटिंग इतनी कम नहीं हैं। 2.2 से घटकर 2.1 पर आ गया है.

undefined

दिलीप जोशी स्टारर असित कुमार मोदी का सिटकॉम तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक स्थान ऊपर चढ़ गया है और अब सूची में तीसरे स्थान पर है. इसकी रेटिंग 1.9 है.

undefined

शगुन शर्मा और प्रविष्ट मिश्रा स्टारर टीवी शो ये है चाहतें 1.6 रेटिंग के साथ लिस्ट में चौथे स्थान पर है. पिछले हफ्ते इसकी रेटिंग 1. 8 थी.

undefined

हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ स्टारर टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है की पिछले हफ्ते रेटिंग 2.1 थी और यह नंबर 3 पर था. इस हफ्ते इसकी रेटिंग 1.5 है और यह चार्ट पर 5वें स्थान पर है.

undefined

श्रद्धा आर्या, शक्ति आनंद, पारस कलनावत, बसीर अली स्टारर कुंडली भाग्य को 1.6 की रेटिंग मिली है. पिछले हफ्ते यह 1.7 रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर था.

undefined

तरुण खन्ना, राम यश वर्धन, सुभा राजपूत स्टारर शिव शक्ति तप त्याग तांडव पिछले हफ्ते भी टॉप 5 में थी. इस हफ्ते रेटिंग्स पर असर पड़ा है. 1.9 से घटकर यह 1.6 पर आ गया है.

undefined

रोहित रुचंती और ऐश्वर्या खरे भाग्य लक्ष्मी के साथ अपना जादू चला रहे हैं. टीआरपी गिरी है लेकिन बहुत ज़्यादा नहीं. 1.7 से घटकर 1.7 पर आ गया है.

undefined

हिमांशी पाराशर, विजयेंद्र कुमेरिया स्टारर तेरी मेरी डोरियांन भी एशिया कप से प्रभावित है. यह 1.8 से घटकर 1.5 पर आ गया है.

undefined

इससे पहले कभी भी इमली टॉप 5 से बाहर नहीं हुई थी. मेघा चक्रवर्ती, करण वोहरा और सीरत कपूर स्टारर टीवी शो अब 1.5 की रेटिंग के साथ 10वें नंबर पर है.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola