TRP Report Week 30: क्योंकि सास भी कभी बहू थी ने रचा इतिहास, अनुपमा का हाल बेहाल, देखें टॉप 10 शोज की लिस्ट

Published by : Ashish Lata Updated At : 08 Aug 2025 11:13 AM

विज्ञापन

टीआरपी रिपोर्ट में टॉप 4 शोज, फोटो - इंस्टाग्राम

TRP Report Week 30: इस वीक की टीआरपी रिपोर्ट फाइनली आ गई है और जिस शो ने बाजी मारी, वह कोई और नहीं बल्कि "क्योंकि सास भी कभी बहू थी" है. इसने अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे शोज को पछाड़ दिया. आइये जानते हैं टॉप 10 में किसने अपनी जगह बनाई.

विज्ञापन

TRP Report Week 30: टीआरपी रिपोर्ट का दर्शकों और मेकर्स को बेसब्री से इंतजार रहता है. पिछले कुछ हफ्तों में रेटिंग्स में काफी उथल-पुथल देखने को मिली. जहां कुछ वीक तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने राज किया. वहीं अब क्योंकि सास भी कभी बहू थी की एंट्री हुई. इसने अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे शोज को पछाड़ दिया. आइये एक नजर डालते हैं टॉप 10 शोज पर.

क्योंकि सास भी कभी बहू थी

स्मृति ईरानी स्टारर शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी ने ऑनएयर होते ही अपना जलवा बिखेरा. एकता कपूर का प्रतिष्ठित डेली सोप ने अनुपमा को पछाड़कर बादशाहत फिर से हासिल कर ली है और इस हफ्ते भारतीय टेलीविजन पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया है. इस कल्ट क्लासिक को 2.3 रेटिंग मिली है.

अनुपमा

रूपाली गांगुली स्टारर ‘अनुपमा‘ को इस वीक 2.3 रेटिंग मिली है और यह दूसरे स्थान पर है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है

रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला अभिनीत शो ये रिश्ता क्या कहलाता है 2.0 इंप्रेशन के साथ तीसरे स्थान पर है. मायरा, अरमान, अभीरा और गीतांजलि का ड्रामा फैंस को टीवी स्क्रीन से बांधे हुए है.

लाफ्टर शेफ्स: एंटरटेनमेंट अनलिमिटेड सीजन 2

लाफ्टर शेफ्स: एंटरटेनमेंट अनलिमिटेड का लास्ट एपिसोड दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहा. करण कुंद्रा और एल्विश यादव ने शो जीता. रियालिटी शो को 2.0 रेटिंग मिली है और इसने तारक मेहता का उल्टा चश्मा को पीछे छोड़ दिया है. यह शो चौथे स्थान पर है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

दिलीप जोशी स्टारर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले कुछ हफ्तों से टीआरपी चार्ट में टॉप पर बना हुआ था. हालांकि अब यह गिरकर 5वें नंबर पर आ गया है. कॉमेडी एंटरटेनर को 1.9 इंप्रेशन मिले है.

इन शोज ने टॉप 10 में बनाई जगह

1.7 रेटिंग के साथ ‘उड़ने की आशा’ छठे स्थान पर है, जबकि मंगल लक्ष्मी सातवें स्थान पर है. आरती अंजलि अवस्थी आठवें स्थान पर है, जबकि झनल नौवें स्थान पर है. मन्नत दसवें स्थान पर है.

यह भी पढ़ें- Saiyaara: अनीत पड्डा ने फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता पर अब जाकर तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे डर है कि आगे…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola