TRP Report: तारक मेहता शो ने डुबायी अनुपमा की नैया, टीआरपी लिस्ट में ये सीरियल बना नंबर 1, अनुपमा की बज गई बैंड

Updated:
विज्ञापन

TRP Report week 27

TRP Report week 25: 25वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी हो चुकी है. पिछले हफ्ते ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने ‘अनुपमा’ को पीछे छोड़ नंबर वन पोजिशन हासिल की थी. अब जानिए इस हफ्ते कौन-सा शो सबसे आगे रहा और टॉप 5 में किस सीरियल ने बनाई जगह.

विज्ञापन

TRP Report week 25: 25वें हफ्ते का टीआरपी लिस्ट आ चुका है. बार्क ने इस वीक का टीआरपी लिस्ट जारी किया है, जिसमें बड़ा फेर बगल देखने मिल रहा है. पिछले हफ्ते अनुपमा को पीछे छोड़ते हुए तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने बाजी मार ली थी. असित मोदी का शो नंबर वन पर आ गया था. अब इस वीक कौन सबसे आगे रहा और कौन पीछे, इसके बारे में आपको बताते हैं. साथ ही टॉप 5 में किस सीरियल ने अपनी जगह बनाई, इसके बारे में बताते हैं.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

दिलीप जोशी स्टारर तारक मेहता का उल्टा चश्मा इस हफ्ते भी टीआरपी लिस्ट में सबसे आगे है. शो ने एक बार फिर से अनुपमा को पीछे छोड़ दिया है. असित मोदी के शो को 2.3 इंप्रेशन मिले हैं. इन दिनों शो में भूत वाला ट्रैक दिखाया जा रहा है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. भूतनी का नाम चकोरी है, जिसे पोपटलाल ने देखा है.

Anupama

रूपाली गांगुली का शो अनुपमा इस वीक भी दूसर नंबर पर है. शो को तारक मेहता का उल्टा चश्मा कड़ी टक्कर दे रहा है. अनुपमा में दिखाया जा रहा है कि अनु एक डांस कंपीटीशन में भाग लेगी और इसके लिए वह अपनी चॉल की महिलाओं की मदद लेगी. मनोहर से वह उन औरतों को डांस करने के लिए मनाने के लिए कहेगी. 2.1 मिलियन इंप्रेशन शो को मिले हैं.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है टीआरपी लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. सीरियल को 2.1 मिलियन इम्प्रेशंस मिले हैं. शो में लीप के बाद अरमान और अभीरा मिले, लेकिन उनका तलाक हो गया. अरमान अब गीतांजलि से शादी करने वाला है और अभीरा की जिंदगी में अंशुमन आ गया है.

Udne Ki Aasha

उड़ने की आशा को इस हफ्ते 2.1 मिलियन इम्प्रेशंस मिले है. शो चौथे नंबर पर है और इसमें कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा लीड रोल निभाते हैं. सचिन और सायली की केमेस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आती है.

Laughter Chefs 2

कलर्स चैनल पर आने वाला लाफ्टर शेफ्स 2 को 1.6 रेटिंग मिली है और टीआरपी लिस्ट में 5वें नंबर पर है. कुकिंग रियलिटी शो में विक्की जैन, कृष्णा अभिषेक, करण कुंद्रा, कश्मीरा शाह, रूबीना दिलैक, अभिषेक जैसे स्टार्स नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें- Shefali Jariwala Death Reason: शेफाली की अंतिम घड़ियों का दर्दनाक सच, करीबी दोस्त ने खोले राज, कहा- पराग ने जब देखा तो…

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola