TRP Report week 25: गुम है किसी के प्यार में को लीप का मिला फायदा, अनुपमा का बुरा हाल, नए शो की हुई एंट्री

TRP Report week 25: इस बार के टीआरपी रिपोर्ट में काफी फेरबदल देखने को मिली है. कई सीरियल्स को तगड़ा झटका लगा है. जहां अनुपमा को इस पॉपुलर सीरियल से टक्कर मिली है. आइये जानते हैं किन शोज ने एंट्री की है.
TRP Report week 25: टीआरपी रिपोर्ट का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि इस दिन फाइनली मेकर्स को पता चलता है कि सीरियल में दिखाए गए ट्विस्ट और टर्न दर्शकों को कितना ज्यादा पसंद आया. इस वीक रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा को गुम है किसी के प्यार में से कड़ी टक्कर मिली है. जी हां लीप और ईशान के मरने वाला मोड़ सभी को खूब पसंद आया. आइये जानते हैं इस बार किन सीरियल्स ने बाजी मारी है.
अनुपमा/गुम है किसी के प्यार में
रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे स्टारर अनुपमा को इस बार भाविका शर्मा स्टारर गुम है किसी के प्यार में से जबरदस्त टक्कर मिली है. जहां अनुपमा के मेकर्स अपनी जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न से दर्शकों को इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड में हमने अनुज और अनु को करीब आते देखा. वहीं गुम है किसी के प्यार में ने हाल ही में सात साल का लीप लिया है. ईशान के डेथ सीक्वेंस ने सभी को रुला दिया. इन दोनों शोज को 2.3 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं.
Read Also- Anupama: अनुपमा को वापस अपनी जिंदगी में आने के लिए गिड़गिड़ाएगा अनुज, श्रुति का होगा पर्दाफाश
ये रिश्ता क्या कहलाता है
समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है लिस्ट में दूसरे स्थान पर है. इस हफ्ते शो को 2.0 रेटिंग मिली है. लगता है फैंस को अभीरा और अरमान की केमिस्ट्री पसंद आ रही है. सभी दोनों को जल्द से जल्द एक साथ देखना चाहते हैं. लेटेस्ट एपिसोड दादीसा के बुरे इरादों को दिखाता है. वह नहीं चाहती कि अभीरा को लाइफ में कोई भी खुशियां मिले. न तो वो एक वकील बने न ही अरमान के करीब आए.
झनक
हिबा नवाब और क्रुशाल आहूजा स्टारर झनक ने अपनी जबरदस्त कहानी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. झनक और अनिरुद्ध की नजदीकियों की कहानी ने खूब सुर्खियां बटोरी. इसे 1.9 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं.
उड़ने की आशा
कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा स्टारर उड़ने की आशा हाल ही में शुरू हुई लेकिन अपनी कहानी से दर्शकों का दिल जीत रही है. टीवी शो में सचिन और सयाली के बीच कुछ प्यारे पल चल रहे हैं और इसलिए इसे शुरुआत से ही प्यार मिल रहा है. शो को 1.7 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं.
लाफ्टर शेफ्स
लाफ्टर शेफ्स हर किसी को अपना दीवाना बना रहा है. शो में पॉपुलर स्टार्स दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें अलग-अलग तरह का खाना बनाना होता है. इस शो को मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह होस्ट कर रही हैं. इसमें एली गोनी, अर्जुन बिजलानी, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, राहुल वैद्य, भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, निया शर्मा जैसे सेलेब्स अपने जायके और हंसी से सभी को दीवाना बना रहे हैं. शो को 1.5 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं.
Read Also- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी-रजत की मुलाकात का इस शख्स ने खोला राज, कहा- दोनों एक दूसरे से…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










