TRP Report: अनुज के हत्यारे राघव की एंट्री ने अनुपमा को बनाया TRP का किंग, TMKOC ने सबको छोड़ा पीछे, टॉप 10 शोज की लिस्ट

Published by : Divya Keshri Updated At : 20 Mar 2025 2:04 PM

विज्ञापन

TRP Report

TRP Report Week 10: इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में अनुपमा एक बार फिर से किंग बन गया. दूसरी तरफ गुम है किसी के प्यार में का लिस्ट से नामो निशान मिट गया. इस वीक भी शो टॉप 5 में अपनी जगह नहीं बना पाया. चलिए आपको टॉप 10 शोज के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

TRP Report Week 10: इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में कौन आगे और कौन पीछे रहा, आपको बताते हैं. दसवें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट आ गई है. इस वीक भी अनुपमा नंबर एक पर है. राघव की एंट्री से सीरियल की टीआरपी को फायदा मिला है. जबकि टॉप 5 की लिस्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. असित मोदी का शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज है. इसके अलावा गुम है किसी के प्यार में टॉप 10 में शामिल नहीं है. आइए आपको बताते हैं टॉप 10 शोज के बारे में.

टीआरपी लिस्ट में इस हफ्ते कौन बना किंग

  1. अनुपमा
  2. तारक मेहता का उल्टा चश्मा
  3. उड़ने की आशा
  4. ये रिश्ता क्या कहलाता है
  5. झनक
  6. मंगल लक्ष्मी- लक्ष्मी का सफर
  7. एडवोकेट अंजिल अवस्थी
  8. जादू तेरी नजर
  9. मंगल लक्ष्मी
  10. शिव शक्ति

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीपुरानी फिल्मों का नया जादू: क्यों री-रिलीज हो रही हैं हिट और दर्शकों को क्यों भा रही हैं? 

अनुपमा में राघव की एंट्री से मिला शो को तगड़ा फायदा

अनुपमा में मेकर्स ने मनीष गोयल की एंट्री करवाई है, जो राघव का किरदार निभाते हैं. कहा जा रहा है कि राघव का कनेक्शन अनुज से है. इस वजह से दर्शकों की शो में दिलचस्पी बढ़ी है. आखिरकार ये राघव और उसके अतीत के बारे में फैंस जानने के लिए उत्सुक है. सीरियल में दिखाया जा रहा कि अनु सेंट्रल जेल गई है, जहां उसकी मुलाकारत राघव से होती है. राघव उसे देखकर चिल्लाने लगता है और कहता है वह खूनी नहीं है. कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा कि वह अनुज का हत्यारा है. जबकि कुछ रिपोर्च्स में कहा जा रहा कि उसका मोटी बा के साथ कनेक्शन है. हालांकि सच्चाई आने वाले एपिसोड में पता चलेगा. दूसरी तरफ तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू और शादी के ट्रैक ने खूब चर्चा बटोरी. अब ये खुलासा हो चुका है कि दोनों भाग कर शादी नहीं कर रहे थे. जल्द ही गोकुलधाम सोसाइटी में नया सदस्य आने वाला है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola