TRP Report: नंबर 1 पर अनुपमा नहीं इस शो का रहा दबदबा, ये रिश्ता क्या कहलाता है को झटका, जानें टॉप 5 शोज के नाम

टीआरपी रिपोर्ट ये रिश्ता क्या कहलाता है, अनुपमा, वसुधा और गंगा माई के बीटियां फोटो- ट्विटर
TRP Report: इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट आ गई है और रूपाली गांगुली के शो अनुपमा और समृद्धि शुक्ला स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है को तगड़ा झटका लगा है. आइये जानते हैं टॉप 5 में किसने जगह बनाई है.
TRP Report: टीआरपी रिपोर्ट का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. इस वीक की रेटिंग फाइनली आ गई है और जिस शो ने टॉप पोजिशन हासिल किया है, वह कोई और नहीं बल्कि वसुधा है. वहीं ये रिश्ता क्या कहलाता है टॉप 5 में अपनी जगह बनाने में नाकमयाब हो गई.
वसुधा
प्रिया ठाकुर और अभिषेक शर्मा स्टारर सीरियल ‘वसुधा’ लगातार चौथे हफ्ते भी टीआरपी चार्ट पर राज कर रहा है. इस हफ्ते सीरियल की रेटिंग में फिर से सुधार हुआ है और इसने 1.9 पॉइंट्स हासिल किए हैं.
गंगा माई की बेटियां
अमनदीप सिद्धू और शीजान खान का सीरियल ‘गंगा माई की बेटियां’ दूसरे नंबर पर अपनी जगह बनाए हुए है और पिछले हफ्ते के 1.7 रेटिंग पर बरकरार है. इसकी रेटिंग में न तो कोई सुधार हुआ है और न ही कोई गिरावट आई है.
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2
स्मृति ईरानी स्टारर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की रेटिंग में इस हफ्ते मामूली सुधार हुआ है और पिछले हफ्ते के 1.6 पॉइंट से बढ़कर इस हफ्ते 1.7 पॉइंट हो गई है. हालांकि, तीसरे नंबर पर इसकी पकड़ बरकरार है. शो की मौजूदा कहानी रियो के विरानी परिवार में एंट्री करने और तुलसी के अंश की मौत की वजह जानने के इर्द-गिर्द घूमती है.
तुम से तुम तक
निहारिका चौकसे और शरद केलकर के सीरियल ‘तुम से तुम तक’ की रेटिंग में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह एक बार फिर चौथे नंबर पर बना हुआ है. पिछले हफ्ते की तरह, निहारिका चौकसे अभिनीत इस सीरियल को एक बार फिर 1.6 पॉइंट मिले हैं.
अनुपमा
रूपाली गांगुली के सीरियल अनुपमा की रेटिंग में पिछले हफ्ते के मुकाबले इस हफ्ते मामूली सुधार देखने को मिला है और यह पिछले हफ्ते के 1.5 पॉइंट से बढ़कर इस हफ्ते 1.6 पॉइंट पर पहुंच गई है. शो का मौजूदा ट्रैक राही और अनु के बीच एक बार फिर से टकराव के इर्द-गिर्द घूमता है.
ये रिश्ता क्या कहलाता है को लगा तगड़ा
ये रिश्ता क्या कहलाता है, जो पिछले हफ्ते सबसे कम रेटिंग के साथ 10वें स्थान पर खिसक गया था, इस हफ्ते इसमें मामूली सुधार देखने को मिला है और यह पिछले हफ्ते के 1.3 पॉइंट से बढ़कर इस हफ्ते 1.4 पॉइंट पर 6वें नंबर पर पहुंच गया है. नील भट्ट और संभवी सिंह स्टारर मिस्टर एंड मिसेज परशुराम की रेटिंग में भी मामूली सुधार हुआ है और यह पिछले हफ्ते के 1.1 पॉइंट से बढ़कर इस हफ्ते 1.2 पॉइंट पर पहुंच गई है. ‘मन्नत’ की रेटिंग सबसे कम हो गई है और यह पिछले हफ्ते के 1.0 पॉइंट से गिरकर इस हफ्ते 0.9 पॉइंट पर आ गई है. नागिन 7 और लाफ्टर शेफ्स 3 की रेटिंग में भी इस गिरावट देखी गई है.
यह भी पढ़ें- Dhurandhar TV Premiere: अब टीवी पर देखिये धुरंधर, जानिए किस चैनल पर आएगी रणवीर सिंह की फिल्म
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










