ePaper

TRP Report: इस हफ्ते इन सीरियल्स की चमकी किस्मत, अनुपमा में देविका के कैंसर की खबर ने दिलाई टीआरपी, टॉप 5 शोज की लिस्ट

Updated at : 18 Sep 2025 1:13 PM (IST)
विज्ञापन
TRP Report

टीआरपी रिपोर्ट, फोटो- इंस्टाग्राम

TRP Report: हर गुरुवार को टीआरपी रिपोर्ट आती है. इस हफ्ते किस सीरियल ने बाजी मारी और कितने रेटिंग मिली, आपको बताते हैं. टॉप 5 शोज में तारक मेहता का उल्टा चश्मा, अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, तुम से तुम तक, क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 ने जगह बनाई है.

विज्ञापन

TRP Report: टीवी दर्शकों के लिए गुरुवार का दिन हमेशा खास माना जाता है, क्योंकि इसी दिन आती है टीआरपी रिपोर्ट. इस हफ्ते टॉप 5 शोज में कौन-कौन से सीरियल्स है, इसके बारे में आपको बताते हैं. लिस्ट में इस बार सलमान खान का शो बिग बॉस 19 नहीं है. हालांकि तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने अपनी जगह बनाई है. कुछ शोज की रेटिंग्स पिछली बार की तुलना में गिरी हैं तो कुछ ने बेहतर प्रदर्शन कर लिस्ट में अपनी जगह और मजबूत की है. चलिए आपको टॉप 5 सीरियल्स के बारे में बताते हैं.

Anupama

रूपाली गांगुली का सीरियल’अनुपमा‘ इस बार टीआरपी लिस्ट में सबसे आगे है. शो पहले नंबर पर है और इसकी रेटिंग में सुधार हुई है. शो को 2.4 रेटिंग मिली है. इन दिनों शो में दिखाया जा रहा कि देविका को कैंसर है. राही और अनु के बीच डांस प्रतियोगिता होता है, जिसमें अनु जीत जाती है.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2

स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय का सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इस हफ्ते दूसरे नंबर पर है. शो को 2.0 रेटिंग मिली है. शो में दिखाया जा रहा है कि परी अपने ससुराल वालों को बुरा फंसाती है. वह तुलसी और मिहिर को बताती है कि अजय ने उसपर हाथ उठाया है. जिसके बाद दोनों उसे कोर्ट में ले जाने की धमकी देते हैं.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित का सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को 1.9 रेटिंग मिली है. सीरियल तीसरे स्थान पर है. शो में इन दिनों दिखाया जा रहा है कि जेल से अभीरा बाहर आ चुकी है और बेगुनाह साबित हो चुकी है. दूसरी तरफ अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तान्या मां बनने वाली है.

Tumm Se Tumm Tak

निहारिका चौकसे और शरद केलकर का शो ‘तुम से तुम तक’ टीआरपी लिस्ट में चौथे स्थान पर है और शो को 1.8 रेटिंग हुई है. शो कुछ महीने पहले ही शुरू हुआ है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा को इस हफ्ते 1.8 रेटिंग मिली है और ये 5वें नंबर पर है. हालांकि पिछले हफ्ते शो को 2.0 रेटिंग मिली थी.

यह भी पढ़ें- The Bads Of Bollywood First Review: शाहरुख खान के बेटे आर्यन के सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का पहला रिव्यू आया सामने, जानें कितने मिले स्टार्स

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola