TMKOC में 'जेठालाल' बनते-बनते रह जाते दिलीप जोशी, शो में पहले मिला था ये रोल

TMKOC Dilip Joshi (Jethalal)
TMKOC में दिलीप जोशी को जेठालाल नहीं, पहले चंपक लाल का रोल ऑफर हुआ था. जानिए कैसे उन्हें मिला दर्शकों का फेवरेट किरदार और क्या था उनके फैसले के पीछे का दिलचस्प किस्सा.
TMKOC: पॉपुलर टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ 17 साल के लंबे वक्त से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहा है. गोखुलधाम सोसाइटी वालों के बीच एकता से लेकर दयाबेन-जेठालाल की मस्ती और टप्पू सेना की शरारत तक, इस शो का हर सीन अपने आप में बहुत ही ज्यादा आइकॉनिक है. तारक मेहता… अब न सिर्फ एक शो है, बल्कि दर्शकों के लिए एक भावना भी है.
इसके मुख्य किरदार जेठालाल से तो सब ही वाकिफ हैं. एक ऐसा आदमी, जिसकी जिंदगी में मुसीबत 24 घंटे दरवाजे पर बैठे रहती है, जिसके पास बहुत पैसा है, लेकिन बावजूद इसके बिलकुल भी घमंड नहीं. जो यारों का यार है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी इसे बखूबी निभाने वाले एक्टर दिलीप जोशी को शो के लिए ये किरदार बाद में ऑफर हुआ था. इससे पहले उन्हें दूसरा रोल मिलने वाला था. अब वह कौनसा, आइए बताते हैं.
चंपक लाल बनने वाले थे जेठालाल?
जेठालाल यानी दिलीप जोशी ने एक पुराने इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने उन्हें पहले चंपक लाल का किरदार ऑफर किया था. उन्होंने कहा था, “मैंने ऑडिशन नहीं किया था, असित भाई ने मुझे चॉइस दिया था, क्योंकि वो बचपन से जानते हैं मुझे. उन्होंने कहा था कि तुम जो भी रोल करोगे अच्छा करोगे, तुम डिसाइड करो कि तुम्हें क्या करना है, चंपक लाल या जेठालाल.”
कैसे मिला जेठालाल का रोल?
उन्होंने आगे कहा, “हम बचपन से तारक भाई का ये कॉलम, जिससे ये बना है उसे पढ़ते आए हैं. ऐसे में मुझे पता था कि ये क्या है और क्या नहीं. फिर मैंने बोला कि चंपक लाल तो मैं दिखूंगा नहीं और जेठालाल भी नहीं बन सकता. क्योंकि जो कॉलम में जेठालाल था वह बहुत दुबला-पतला था. फिर मैंने कोशिश की और ऐसे मुझे ये शो मिला.”
यह भी पढ़े: Bigg Boss 19 में लगेगा ‘बबिता जी’ के ग्लैमर का तड़का? मुनमुन दत्ता को मेकर्स ने फिर किया ऑफर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










