The Traitors: धोखे और चालबाजियों का खेल शुरू, शो ‘ट्रेटर्स’ में नजर आएंगे ये 20 कंटेस्टेंट, इस स्टार को मिली सबसे ज्यादा फीस

The Traitors
The Traitors Trailer: रियलिटी शो द ट्रेटर्स का ट्रेलर आज जारी कर दिया गया है और ये काफी जबरदस्त है. शो में 20 कंटेस्टेंट होंगे और इसे करण जौहर होस्ट करेंगे. शो कब से शुरू होगा, इसके बारे में आपको बताते हैं. ट्रेलर पर मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
The Traitors: रियलिटी शो द ट्रेटर्स का धमाकेदार ट्रेलर मेकर्स ने जारी कर दिया है. करण जौहर शो को होस्ट कर रहे हैं और 20 सेलेब्स इसका हिस्सा हैं. शो 12 जून से प्राइम वीडियो पर शुरू होगा और हर गुरुवार को दर्शक इसका नया एपिसोड देख पाएंगे. इनमें अंशुला कपूर, अपूर्वा, निकिता लूथर, पुरव झा, रफ्तार, राज कुंद्रा, आशीष विद्यार्थी, एलनाज नौरोजी, हर्ष गुर्जराल, जान्नत जुबैर, जान्वी गौर, जैस्मिन भसीन, करण कुंद्रा, लक्ष्मी मांचू, महीप कपूर, मुकेश छाबड़ा, साहिल सलाथिया, सुधांशु पांडे, सूफी मोतीवाला और उर्फी जावेद शामिल हैं.
रियलिटी शो द ट्रेटर्स का टीज आया सामने
डच रियलिटी सीरीज De Verraders के इस इंडियन एडैप्टेशन द ट्रेटर्स धोखे और चालबाजियों से भरा शो है. ट्रेलर में 20 कंटेस्टेंट्स दिखते हैं, जो राजस्थान के रॉयल सूर्यगढ़ पैलेस में होते हैं. सारे कंटेस्टेंट का एक मकसद है कि वह मिशन को पूरा करें और जमा हुई राशि को जीत पाए. करण जौहर उन सबको शो के शुरुआत में बताते हैं कि उन्होंने उनके बीच एक गद्दार है. उस गद्दार को उन्हें पहचान कर खेल से बाहर करना होता है. शो काफी मजेदार और दिलचस्प लग रहा है. इसपर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
राज कुंद्रा बने ‘द ट्रेटर्स’ के सबसे ज्यादा फीस पाने वाले एक्टर?
रियलिटी शो ‘ट्रेटर्स’ में राज कुंद्रा भी नजर आएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राज इस शो में सबसे ज्यादा फीस पाने वाले कंटेस्टेंट बन गए हैं. हालांकि उन्हें कितनी रकम मिली है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. ये उनका पहला रियलिटी शो है. राज अब फिल्मों में कदम रख रहे हैं और उन्होंने पहली पंजाबी फिल्म मेहर में काम किया है. इस मूवी को निर्देशक राकेश मेहता ने निर्देशित किया है. इसकी कहानी प्यार, दोस्ती और जिंदगी को दिखाएगी.
यह भी पढ़ें– Coolie Cast Fees: कुली’ के लिए रजनीकांत ने वसूली रिकॉर्डतोड़ फीस, फिल्म ‘कुली’ का बजट चौंकाने वाला, जानें डिटेल्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










