The Traitors Contestant List: सुधांशु पांडे से लेकर उर्फी तक, ये स्टार्स हार-जीत के लिए लड़ सकते हैं जंग

Updated:
विज्ञापन
The Traitors Contestant List: सुधांशु पांडे से लेकर उर्फी तक, ये स्टार्स हार-जीत के लिए लड़ सकते हैं जंग

The Traitors: करण जौहर जल्द ही रियालिटी शो द ट्रेटर्स के साथ धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो शो की शूटिंग जैसलमेर में शुरू हो गई हैं. आइये जानते हैं कौन से कंटेस्टेंस इसमें भाग ले सकते हैं.

विज्ञापन

The Traitors: करण जौहर ने जब बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 होस्ट किया था, तो ये एक जबरदस्त हिट साबित हुआ. नेटिजन्स को उनके बोलने के स्टाइल से लेकर घर के अंदर मौजूद कंटेस्टेंट को डांटने तक हर अदा पसंद आई. निर्माता को बिग बॉस 17 में भी गेस्ट अपीयरेंस देते देखा गया था. अब वह एक नया रियलिटी शो लेकर आ रहे हैं, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है. हम बात कर रहे हैं द ट्रेटर्स की.

द ट्रेटर्स में कंटेस्टेंट को करने होंगे कौन से टास्क

पॉपुलर रियलिटी शो में सेलेब्स कुछ दिनों के लिए एक जगह पर बंद रहेंगे और सर्वाइव करने के लिए खतरनाक स्टंट करेंगे. सभी कंटेस्टेंट को कई अनोखे टास्क दिए जाएंगे, जिसमें वे एक दूसरे से भिड़ेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रतियोगियों को 2 ग्रुप में बांटा जाएगा, पहला वफादार और दूसरा गद्दार ग्रुप है. करण जौहर गद्दार को चुनेंगे, जिनका काम सामने वाले ग्रुप से लोगों को बाहर करने का होगा. वहीं वफादार ग्रुप को गद्दार लोगों को पहचानना है और उन्हें बेनकाब करना है.

कहां हो रही है करण जौहर के शो की शूटिंग

द ट्रेटर्स की शूटिंग जैसलमेर में शुक्रवार से शुरू हो गई है और इस साल के अंत में इसका प्रीमियर होने की संभावना है. रिपोर्ट्स की मानें तो, इस रोमांचक शो को डच सीरीज डी वेराडर्स का भारतीय रीमेक माना जा रहा है. ये जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगा.

द ट्रेटर्स में कौन से कंटेस्टेंट लेंगे भाग

सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर इस रियालिटी शो में टीवी इंडस्ट्री के कई स्टार्स धमाल मचाने वाले हैं. दरअसल बिग बॉस तक ने एक ट्वीट शेयर किया है, जिसमें 5 कंटेस्टेंट के नाम फाइनल हो चुके हैं. इसमें सबसे पहला सुधांशु पांडे का नाम है, उन्होंने हाल ही में रूपाली गांगुली के शो अनुपमा को अलविदा कहा है. इसके अलावा करण कुंद्रा, जैस्मिन भसीन, उर्फी जावेद और अंशुला कपूर का नाम शामिल है.

Also Read- दर्द से ताकत तक, करण जौहर ने अपनी अलग पहचान को बनाया अपनी सबसे बड़ी ताकत

Also Read- Anupama: पंकित ठक्कर ने सुधांशु पांडे को रिप्लेस करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- वनराज बनने के लिए…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

पॉपुलर रियलिटी शो में सेलेब्स कुछ दिनों के लिए एक जगह पर बंद रहेंगे और सर्वाइव करने के लिए खतरनाक स्टंट करेंगे. सभी कंटेस्टेंट को कई अनोखे टास्क दिए जाएंगे, जिसमें वे एक दूसरे से भिड़ेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रतियोगियों को 2 ग्रुप में बांटा जाएगा, पहला वफादार और दूसरा गद्दार ग्रुप है. करण जौहर गद्दार को चुनेंगे, जिनका काम सामने वाले ग्रुप से लोगों को बाहर करने का होगा. वहीं वफादार ग्रुप को गद्दार लोगों को पहचानना है और उन्हें बेनकाब करना है.