The Kapil Sharma Show के 'बच्चा यादव' को भगवान से शिकायत करना पड़ा महंगा, मिला ये जवाब, VIDEO
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 25 Aug 2021 12:29 PM
The Kapil Sharma Show के बच्चा यादव यानी कीकू शारदा ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया हैं, जिसमें वो भगवान से शिकायत करते दिख रहे है. वीडियो में उन्हें उनके सवाल का जवाब भी मिलता दिख रहा है. वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
The Kapil Sharma Show में बच्चा यादव के किरदार से पॉपुलर हुए कॉमेडियन कीकू शारदा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. कीकू ने अपना एक लेटेस्ट वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है, जो फैंस को काफी पसन्द आ रहा है. वीडियो में एक्टर भगवान से अपनी विनती सुनने के लिए कह रहे है. इसपर फैंस के साथ-साथ कई स्टार्स भी कमेंट कर रहे है.
कीकू शारदा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में वो कहते है, ‘हे भगवान, तुम मेरी सुनते क्यों नहीं हो?’ इसके बाद पीछे से एक आवाज आती है, ‘तेरी हरकतें देखकर मैंने तुझे ब्लॉक कर दिया है.’ ये सुनकर एक्टर का चेहरा देखने लायक होता है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
https://www.instagram.com/p/CS9KukRjtgD/
इस वीडियो पर अबतक 22,879 लाइक्स आ चुके है. इसपर कमेंट करने से फैंस खुद को रोक नहीं पा रहे. ‘एफआईआर’ फेम एक्ट्रेस कविता कौशिक ने कमेंट में लिखा, पहले एफआईआर और अब कपिल शो पर रॉक कर रहे है और कितना सुनेंगे भगवान. साथ ही रेड हार्ट का इमोजी भी बनाया. वहीं, यूजर वीडियो पर हंसने वाला इमोजी बना रहे है.
गौरतलब है कि कीकू शारदा और कविता कौशिक एक साथ एफआईआर शो में काम कर चुके है. कीकू कपिल शर्मा शो में दो किरदार बच्चा यादव और अच्छा यादव का निभाते है. बच्चा यादव भारती सिंह के पति बने है शो में, जबकि अच्छा यादव विदेश में रहते है.
कीकू शारदा कई सीरीयल्स में काम कर चुके है, जिसमें हातिम, ‘अकबर बीरबल’ शामिल है. कीकू की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी वाइफ का नाम प्रियंका है और उनके दो बेटे है. एक्टर अक्सर उनके साथ अपनी तसवीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते रहते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










