The Great Indian Kapil Show 2: अब शनिवार होगा फनीवार, सीजन 2 को लेकर नेटफ्लिक्स ने दी बड़ी अपडेट
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 21 Aug 2024 7:36 PM
The Great Indian Kapil Show 2 का अनाउंसमेंट नेटफ्लिक्स पर एक वीडियो शेयर कर किया गया है. जिसके कैप्शन में लिखा है, "अब शनिवार होगा फनीवार."
The Great Indian Kapil Show 2: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ इस बार टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था. बता दें कि यह भारत के अलावा कुल 190 देश में लॉन्च हुआ था, जिसे दर्शकों दर्शकों ने खूब पसंद किया. कभी सीजन 1 में हीरामंडी की महिला मंडली को देखा गया तो कभी हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन को देखा गया. लेकिन सिर्फ तेरा एपिसोड होने के कारण यह शो बहुत जल्द और गैर हो गया था. लेकिन एक बार फिर कपिल शर्मा अपनी पलटन के साथ सीजन 2 लेकर आने वाले हैं. इस बात की अनाउंसमेंट ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक वीडियो शेयर कर दी गई है.
नेटफ्लिक्स पर शेयर किया सीजन 2 के अनाउंसमेंट की वीडियो
कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सीजन 2 का एक वीडियो नेटफ्लिक्स पर शेयर कर यह अनाउंसमेंट की गई है. जिसके कैप्शन में लिखा है कि ‘अब शनिवार होगा फनीवार क्योंकि कपिल और गैंग डबल मस्ती और हंसी के साथ आ रहे हैं. सीजन 2 जल्द आ रहा है! बने रहिए. वीडियो की शुरुआत में अर्चना सिंह देखने को मिलती हैं, जो कहती हैं आप सबके लिए एक खुशखबरी है. जल्द आ रहा है, आपका ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन 2.
Also Read: OTT Adda: नेटफ्लिस की ये टॉप 5 सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में, आपके दिमाग को झकझोर कर रख देंगी
Also Read: Stree 2 में राजकुमार राव ने खूब हंसाया, तो OTT पर एक्टर की इन कॉमेडी फिल्मों को बिल्कुल न करें मिस
शो की स्टार कास्ट
अर्चना सिंह के अलावा वीडियो में कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर, कृष्णा, किकू शारदा और राजीव ठाकुर देखने को मिलते हैं, जो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का पोस्टर लेकर खड़े हैं.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










