Tamannaah Bhatia Boyfriend: कौन है विजय वर्मा, जिसे डेट कर रही हैं तमन्ना, जानें उनके बारे में सबकुछ

Published by : Ashish Lata Updated At : 02 Jan 2023 4:57 PM

विज्ञापन

साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस को डार्लिंग्स फेम विजय वर्मा के साथ रोमांटिक होते स्पॉट किया गया. अब फैंस जानना चाहते हैं कि विजय कौन हैं, क्या करते हैं...तो चलिये बताते हैं.

विज्ञापन

Tamannaah Bhatia dating Vijay Varma: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और गली बॉय फेम विजय वर्मा ने एक साथ गोवा में बड़े ही धूमधाम से नये साल का आगाज किया. दोनों स्टार्स की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आई, जिसे देखकर फैंस काफी ज्यादा खुश हैं. दरअसल एक वीडियो में तमन्ना और विजय को एक दूसरे संग रोमांटिक होकर किस करते देखा जा सकता है. इसे देखकर फैंस को यकीन हो गया है कि तमन्ना और विजय रिलेशनशिप में हैं. हालांकि, अभिनेत्री ने अभी तक अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

तमन्ना और विजय की लव स्टोरी

जानकारी के अनुसार तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की मुलाकात लस्ट स्टोरीज 2 के सेट पर हुई थी. नेटफ्लिक्स द्वारा निर्देशित यह जोड़ी निर्देशक सुजॉय घोष के सेगमेंट में नजर आएगी. इसी सीरीज के दौरान दोनों में प्यार हो गया और ये दोनों डेट करने लगे. बता दें कि नेटफ्लिक्स सीरीज लस्ट स्टोरीज का दूसरा सीजन लस्ट स्टोरीज 2 रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है.

https://www.instagram.com/p/Cm5x04kjTWX/
कई बार साथ दिख चुके हैं तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है, लेकिन किसी को भी ये अंदाजा नहीं था कि वे डेटिंग करेंगे. हाल ही में दोनों को दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में साथ देखा गया था. कॉन्सर्ट से उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया, इसमें तमन्ना और विजय को एक साथ नाचते देखा जा सकता है.

कौन हैं विजय वर्मा?

विजय वर्मा पेशे से बॉलीवुड एक्टर हैं. उन्होंने पिंक (2016) में अपनी भूमिका के साथ घर-घर में पहचान बनाई थी. इसके अलावा एक्टर को एमसीए (2017), गली बॉय (2019), बाघी 3 (2020), डार्लिंग्स (2022) जैसी फिल्मों में देखा गया. उनकी एक्टिंग के फैंस कायल है. अभिनेता को डार्लिंग्स में आलिया भट्ट के साथ एक शराबी और अपमानजनक पति हमजा के रूप में अपनी भूमिका के लिए काफी तारीफ मिली थी.

Also Read: तुनिशा केस में आया नया मोड़, शीजान की बहन बोली- नहीं हुआ था दोनों का ब्रेकअप, विनिता जी की वजह से हुआ…
इन फिल्मों में दिखेंगी तमन्ना

तमन्ना ने चांद सा रोशन चेहरा (2005) में समीर आफताब के साथ अभिनय की शुरुआत की. उन्हें आखिरी बार मधुर भंडारकर द्वारा निर्देशित बबली बाउंसर के साथ ओटीटी स्पेस में देखा गया था. इस साल वह बोले चूड़ियां में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अपोजिट नजर आएंगी. इसी बीच, विजय वर्मा ने 2012 में चटगांव के साथ अपनी फीचर फिल्म की शुरुआत की. उन्हें पिंक, मानसून शूटआउट, मंटो, गली बॉय और घोस्ट स्टोरीज एंथोलॉजी में अपने काम के लिए भी जाना जाता है. उन्हें आखिरी बार ओटीटी फिल्म डार्लिंग्स में आलिया भट्ट के साथ देखा गया था. विजय अगली बार सुजॉय घोष की द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स में करीना कपूर और जयदीप अहलावत के साथ नजर आएंगे.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola