Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: वेकेशन मनाने आए पोपटलाल की जिंदगी में नई लड़की की हुई एंट्री? इसमें है बड़ा ट्विस्ट, जानें यहां

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट ट्रैक में भूत वाला एंगल दिखाया जा रहा है. शो में दिखाया जा रहा है कि गोकुलधाम वासी वेकेशन मनाने जाते हैं. इस दौरान उनके साथ अजीब-अजीब घटनाएं होती है. शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पोपटलाल के साथ एक अजीब घटना होती है.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी का आइकॉनिक सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का लेटेस्ट एपिसोड काफी डरावना और मजेदार है. शो में मेकर्स नया ट्विस्ट लाने के लिए भूत वाला ट्रैक लेकर आए है. शो में दिखाया जा रहा है कि तारक मेहता का उसका बॉस घूमने जाने के लिए छुट्टी देता है. वह उसे अपने बंगले पर वेकेशन मनाने के लिए कहता है. तारक वहां पर गोकुलधाम वासियों को भी लेकर जाता है, ताकि सब कोई साथ मिलकर एंजॉय कर सके. हालांकि वहां पहुंचते ही उनके साथ अजीब-अजीब चीजें होने लगती है.
पोपटलाल ने जंगल में देखा एक औरत को
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अपकमिंग ट्रैक में दिखाया जाएगा कि सारे लोग पूल किनारे नाश्ता करते हैं और एंजॉय करते होते है. तभी मेहता साहब पूछते हैं कि पोपटलाल कहां है. टप्पू बताता है कि पोपटलाल फोन पर बात कर रहा है. तभी पोपटलाल फोन पर बात करते हुए जंगल पहुंच जाता है. जंगल में उसे एक महिला की पायल की आवाज सुनाई देती है. वह उस औरत को देखने की कोशिश करता है और जंगल के अंदर जाने लगता है. तभी वहां पर थापा आ जाता है. थापा उसे वहां से चलने के लिए कहता है. उसके चेहरे पर एक डर दिखता है.
जंगल में मिली औरत हुई गायब
पोपटलाल से थापा कहता है कि यहां से चलना चाहिए क्योंकि यहां सांप, बिच्छु सब जंगल में है. पोपटलाल उसके बाद उस महिला को देखने के लिए पीछे मुड़ता है, तो देखता है कि वहां पर वह महिला है ही नहीं. ये देखकर पोपटलाल हैरान हो जाता है. वहां पर महिला नहीं होती. क्या सच में वह महिला भूत थी या कोई और. क्या पोपटलाल ये बात गोकुलधाम वासियों को बताएगा. क्या थापा पोपटलाल से कुछ छिपा रहा है. क्या होगा आगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










