Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: क्या जेठालाल ने 17 साल पूरे होने से पहले ही छोड़ा शो, करीबी ने कही ये बात
Published by : Ashish Lata Updated At : 14 Jul 2025 8:25 AM
Dilip Joshi on quitting Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपने दिलचस्प ट्विस्ट से टीआरपी पर राज कर रहा है. हालांकि बीते दिनों खबरें आई कि जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी ने शो छोड़ दिया है. अब एक सूत्र ने इस राज से पर्दा उठाया है.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: इंटरनेट पर अफवाहें फैलने में जरा भी देर नहीं लगती. पिछले दिनों तारक मेहता का उल्टा चश्मा को लेकर अफवाहें उड़ रही थी कि दिलीप जोशी ने 17 साल बाद शो को अलविदा कह दिया है. दरअसल कुछ एपिसोड्स में दिलीप जोशी उर्फ जेठालाल की अनुपस्थिति ने उनके जाने की अटकलों को हवा दी. हालांकि असित कुमार मोदी ने तुरंत क्लियर किया कि ये खबरें सच नहीं है. दिलीप जोशी अभी भी शो का अहम हिस्सा हैं और वह कहीं नहीं जा रहे हैं
तारक मेहता का उल्टा चश्मा नहीं छोड़ रहे दिलीप जोशी
अब फिल्मीबीट को एक सूत्र ने बताया, “दिलीप जोशी के तारक मेहता का उल्टा चश्मा को अलविदा कहने की अफवाहें पूरी तरह से निराधार हैं. जब टीएमकेओसी इतना अच्छा परफॉर्म कर रहा है, तो वह शो क्यों छोड़ेंगे? वह सिटकॉम का चेहरा हैं और जब वह शूटिंग के लिए उपलब्ध नहीं थे, तो प्रोडक्शन हाउस ने उनकी जरूरतों के अनुसार एपिसोड्स बनाए. दिलीप जोशी के तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ने की कोई भी अटकलें फर्जी हैं. कृपया ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें.”
17 साल के जश्न को धूमधाम से मनाएगा तारक मेहता का परिवार
खबरी ने आगे कहा, “तारक मेहता का उल्टा चश्मा 28 जुलाई को अपने 17 सफल वर्ष पूरे कर लेगा. प्रोडक्शन हाउस ने इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए विशेष योजनाएं बनाई हैं.” इधर भूतनी ट्रैक ने शो को बंपर टीआरपी दिलाई है. चकोरी के आने से इसे देखने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. BARC टीआरपी रेटिंग के अनुसार, TMKOC ने 2.5 की टीवीआर के साथ पहला स्थान हासिल किया है.
यह भी पढ़ें- TMKOC: जेठालाल-बबिता की गैरमौजूदगी के बावजूद शो के नंबर 1 रहने पर बोले असित मोदी, कहा- क्लाइमेक्स तक पहुंचने…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










