Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 17 साल बाद शो में आएगा नया परिवार, ऊंटों पर बैठकर गोकुलधाम सोसाइटी में लेगा एंट्री, जानें कौन-कौन होगा फैमिली में

Published by : Divya Keshri Updated At : 14 Aug 2025 1:09 PM

विज्ञापन

तारक मेहता शो के 4500 एपिसोड पूरे, फोटो- इंस्टाग्राम

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जल्द ही दर्शकों को एक नया परिवार देखने मिलेगा. 17 साल बाद असित कुमार मोदी शो में एक नये परिवार को लेकर आ रहे हैं. अब इस परिवार में कौन-कौन होगा और कैसे उनकी एंट्री होगी, इसकी जानकारी सामने आई है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा दर्शकों की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है. 17 सालों से असित मोदी का शो लोगों को एंटरटेन कर रहा है और टीआरपी लिस्ट में भी अपनी जगह बनाए हुए है. मेकर्स गोकुलधाम सोसाइटी के जेठालाल, बबीता जी, भिड़े, पोपटलाल, मिस्टर हाथी, बाबूजी, टप्पू सेना को लेकर हर बार कहानी बुनते हैं. जल्द ही सोसाइटी में एक नया परिवार आने वाला है और इसकी घोषणा असित मोदी ने कर दी है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में होगी नये परिवार की एंट्री

ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एक नयी फैमिली की ग्रैंड एंट्री होने वाली है. राजस्थानी परिवार शो में आएगा. इसमें एक पति-पत्नी और दो बच्चे होंगे. ये चारों सज संवर कर ऊंटों पर बैठकर गोकुलधाम सोसाइटी में आएंगे. उनके आने से ये अनुमान लगाया जा रहा है कि शो में अब राजस्थानी कल्चर दर्शकों को देखने मिलेगा. असित मोदी ने शो के 17वें सालगिरह में बताया था कि कोई नयी एंट्री होने वाली है. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इस परिवार के आने से बाकी के सदस्य का क्या हाल होता है.

बाघा ने शेयर किया ये वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम तन्मय वेकारिया यानी बाघा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसे पुरानी तसवीरों के कोलाज से बनाया गया है. इसमें बाघा के साथ दिलीप जोशी नजर आ रहे हैं. बाघा के अनुसार वह और जेठालाल एक ही थिएटर ग्रुप का हिस्सा थे, जिसके लिए वह अंतरराष्ट्रीय टूर पर जाते थे और वहां अपनी परफॉर्मेंस देते थे. ये फोटो 18 साल पुरानी है. वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें- Coolie: नागार्जुन संग कुली में काम करने पर रजनीकांत ने तोड़ी चुप्पी, कहा- फिल्म एक बड़ी हिट साबित होनी चाहिए

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola