TMKOC: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में पुराने ‘टप्पू’ की नहीं होगी वापसी, भव्या गांधी ने कह दी ये बड़ी बात

शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में भव्या गांधी की वापसी को लेकर इन दिनों कई खबरें सोशल मीडिया पर चल रही थी. फैंस इस बात से खुश थे कि वो पुराने टप्पू को शो में देख पाएंगे. लेकिन ये सारी खबरें महज अफवाह निकली. इसपर एक्टर ने बड़ी बात कही है.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी का लोकप्रिय शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) लोगों को हंसाने में सबसे आगे है. शो में टप्पू (Tappu) का किरदार पहले भव्या गांधी निभाते थे. हालांकि भव्या ने साल 2017 में शो छोड़ दिया था. उनकी जगह राज अनादकट ने लिया था. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक खबर चल रही है कि भव्या शो में वापसी कर रहे है. इसपर एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है.
भव्या गांधी ने शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में 9 साल तक काम किया था. जिसके बाद उन्होंने 2017 में शो को अलविदा कह दिया था. फैंस को उनका जाना शो से पसन्द नहीं आया था. हालांकि उनके कमबैक की खबर सुनकर उनके चाहने वाले काफी खुश हो गए थे. लेकिन ऐसा नहीं है. वो शो में वापसी नहीं कर रहे है.
भव्या गांधी ने कहा है कि ये सिर्फ अफवाह थी और इसमें कोई सच्चाई नहीं है. गौरतलब है कि भव्या ने अपने फ्यूचर प्रोजेक्ट को लेकर शो छोड़ा था. वो इन दिनों गुजराती सिनेमा और थिएटर में सक्रिय है. एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया था, मैंने अपनी लाइफ में आगे कुछ करने के लिए, ज्यादा समझने और खुद को और अधिक समझने और अधिक जानने के लिए, ‘तारक’ छोड़ दिया. हालांकि उनकी जगह राज अनादकट ने ले लिया था.
Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : तो इस वजह से ‘टप्पू’ ने तारक शो को कहा था अलविदा, 9 साल तक किया था काम
हाल ही में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन की भूमिका निभाने वाली दिशा वकानी को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई थी. इस खबर के बाद से ही फैंस काफी ज्यादा परेशान हो गए थे. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था दिशा को अपने किरदार की अजीबोगरीब आवाज की वजह से गले के कैंसर से पीड़ित हैं. जिसके बाद एक्ट्रेस के भाई मयूर वकानी ने इसपर कहा था कि, ऐसी बहुत सारी अफवाहें आती रहती हैं और इसमें कोई सच्चाई नहीं है. वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं. इन खबरों में कुछ भी सच्चाई नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










