‘तारक मेहता’ में बार-बार बदला चेहरा, 20 से ज्यादा रोल निभाने वाला ये कलाकार कौन है?

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

निलेश भट्ट, फोटो- इंस्टाग्राम

निलेश भट्ट ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने 20 से ज्यादा किरदार निभाए हैं. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने शो में कौन-कौन सा किरदार निभाया है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पिछले 17 सालों से दर्शकों का एंटरटेन कर रहा शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ आज भी लोगों का पसंदीदा सिटकॉम बना हुआ है. इस शो ने कई कलाकारों को घर-घर में पहचान दिलाई है. जहां जेठालाल और दया जैसे किरदार आइकॉनिक बन चुके हैं. वहीं कुछ कलाकार ऐसे भी हैं जिन्होंने अलग-अलग भूमिकाओं के जरिए दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है. ऐसे ही एक एक्टर हैं निलेश भट्ट, जिन्होंने 20 से ज्यादा रोल शो में निभाए हैं.

निलेश भट्ट ने निभाए ये किरदार

तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जहां ज्यादातर कलाकार एक ही किरदार में नजर आते हैं, वहीं निलेश भट्ट ने इस ट्रेंड को तोड़ा है. उन्होंने इस शो में अब तक 20 से ज्यादा अलग-अलग किरदार निभाए हैं. हर बार नए अंदाज और नई पहचान के साथ स्क्रीन पर आना उनकी खासियत है. निलेश ने भिड़े के रिश्तेदार से लेकर बाबू चिपके, चंदू चिल्लर, राजू भाई खाऊ गली और सुंदर के दोस्त जैसे रोल निभाए हैं. इनमें बाबू चिपके का किरदार खास तौर पर पसंद किया गया, जो अक्सर जेठालाल और गड़ा परिवार के साथ नजर आता है. इसके अलावा इंसान सिंह नाम का मजाकिया शराबी किरदार और हरियाली होटल के मैनेजर की भूमिका भी निभाई है. उन्होंने आत्माराम तुकाराम भिड़े के कई रिश्तेदारों का रोल भी निभाया है.

थिएटर से टीवी तक का सफर

एक्टिंग में आने से पहले निलेश भट्ट एक कपड़ों का बिजनेस भी चलाते थे. बाद में उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में करियर बनाने का फैसला लिया. टीवी पर पहचान बनाने से पहले निलेश भट्ट ने करीब 12 साल तक गुजराती थिएटर में काम किया है. वह ‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘सावधान इंडिया’ जैसे क्राइम शोज में नजर आ चुके हैं. वह अक्षय कुमार और परेश रावल की फिल्म ‘ओएमजी: ओह माय गॉड!’ और अभिषेक बच्चन और ऋषि कपूर की फिल्म ‘ऑल इज वेल’ में भी काम कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें– ‘राजा शिवाजी’ ने दो दिनों में किया कितना बिजनेस? सामने आए आंकड़े

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola