Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: निधि भानुशाली ने शो छोड़ने के 7 साल बाद पुरानी सोनू को रिप्लेस करने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- चार लड़को…

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 11 Jul 2025 11:55 AM

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की पुरानी सोनू निधि भानुशाली ने 7 साल बाद झील मेहता को रिप्लेस करने और चार लड़कों (टप्पू सेना) के बीच अकेली लड़की होने पर बात की है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी सीरियल काके सबसे लंबे समय तक चलने वाले कॉमेडी शोज में शामिल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाए हुए है. पिछले कुछ समय से शो की पुरानी स्टारकास्ट को लेकर चर्चा तेज है. खासकर सोनू भिड़े के किरदार को निभाने वाली निधि भानुशाली ने झील मेहता को रिप्लेस करने पर चुप्पी तोड़ी है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

निधि भानुशाली ने झील मेहता को रिप्लेस करने पर क्या कहा?

निधि भानुशाली ने एक इंटरव्यू में उस वक्त को याद किया जब उन्होंने झील मेहता को रिप्लेस करके सोनू का किरदार निभाना शुरू किया था. हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में निधि ने कहा, “शुरुआत में यह थोड़ा मुश्किल था, क्योंकि सभी लोग झील के साथ शूटिंग करने के आदी थे. मैं अकेली लड़की थी चार लड़कों के बीच, लेकिन यह मेरे लिए बड़ी बात नहीं थी, क्योंकि असल जिंदगी में भी मैं हमेशा लड़कों के बीच ही रही हूं.”

उन्होंने आगे बताया कि हालांकि सेट पर खुद को ढालने में उन्हें वक्त लगा, लेकिन बाद में सब अच्छा हो गया और आज भी वो सभी के साथ अच्छे दोस्त हैं.

सोनू के किरदार में अब तक तीन बदलाव

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सबसे पहले झील मेहता ने सोनू का रोल निभाया था. फिर निधि भानुशाली ने इस किरदार को आगे बढ़ाया. निधि के बाद पलक सिंधवानी आईं. और अब नई सोनू बनी हैं खुशी माली.

फैंस का क्या कहना है?

सोशल मीडिया पर निधि को अब भी सबसे पॉपुलर ‘सोनू’ माना जाता है. कई फैंस को लगता है कि उन्होंने किरदार में जो मासूमियत और सहजता दी, वह आज भी यादगार है.

यह भी पढ़े: Maalik X Review: राजकुमार राव की “मालिक” हिट या फ्लॉप? फिल्म देख यूजर्स बोले- आपको पैसे बर्बाद…

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola