TMKOC: माधवी भाभी ने सिगरेट पीते हुए वायरल हुई फोटोज पर तोड़ी चुप्पी, कहा- यूट्यूब पर बहुत सी बातें सामने आईं, मैं एक चेन स्मोकर हूं

Updated:
विज्ञापन

madhavi bhabhi on smoking photo viral

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा इन दिनों ट्रेंड में है, क्योंकि शो की टीआरपी जबरदस्त है. इसी बीच अब माधवी भिड़े का किरदार निभाने वाली सोनालिका जोशी ने सिगरेट पीते हुई उनकी फोटो पर सालों बाद रिएक्ट किया है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 17 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है, इसके कैरेक्टर इतने फेमस है कि उनकी छोटी से छोटी चीजें वायरल हो जाती है. तारक मेहता का उल्टा चश्मा में माधवी भाभी के किरदार से मशहूर सोनालिका जोशी की एक बार सिगरेट पीते हुए फोटो वायरल हुई थी. अब सालों बाद एक्ट्रेस ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

सिगरेट के साथ वायरल हुई फोटोज पर माधवी भाभी ने तोड़ी चुप्पी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में माधवी भाभी के किरदार से मशहूर सोनालिका जोशी ने पत्रकार सुभोजित घोष के साथ खुलकर बात की. लोगों का ध्यान खींचने वाली एक घटना को याद करते हुए, एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उनके एक फ़ोटोशूट ने अनजाने में लोगों को उनके बारे में धारणाएं बनाने पर मजबूर कर दिया. दरअसल उस तस्वीर में, वह सिगरेट पकड़े हुए थीं. इसपर उन्होंने कहा, “मैं बस उसे पकड़े हुए बैठी थी. मैं धूम्रपान भी नहीं कर रही थी. यह सिर्फ़ स्टाइल के लिए, पोज के लिए था, लेकिन यह धारणाएं बनने लगीं कि वह नियमित रूप से धूम्रपान करती हैं.” उन्होंने आगे कहा, “फिर अचानक, YouTube पर बहुत सी बातें सामने आईं. ‘मैं एक चेन स्मोकर हूं’ वगैरह-वगैरह.”

वायरल फोटोशूट पर क्या बोली माधवी भाभी

सोनालिका ने आगे कहा कि वायरल फोटोज को लेकर पहले हैरानी हुई, फिर सोचा की बोलने दो, मेरे लिए असल में उनके परिवार की राय मायने रखती है. मेरा परिवार मेरी सबसे महत्वपूर्ण, मेरी सबसे बड़ी संपत्ति है, अगर वे जानते हैं कि मैं कैसी हूं, तो इससे क्या फर्क पड़ता है कि लोग क्या कहते हैं या क्या छापते हैं?” उन्होंने कहा, “यह एक असली फोटोशूट था. लुक बिल्कुल अलग था. मैं यूं ही किसी ग्रुप के साथ सिगरेट नहीं पी रही थी या सोनालिका का रोल नहीं कर रही थी. अगर उन्हें यह बात समझ नहीं आती, तो उन्हें बोलने दीजिए.”

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola