Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: इस शख्स की वजह से मुसीबत में फंसेगा जेठालाल, हाथ आने से पहले ही कैंसिल हो जाएगी डील

Updated:
विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah latest episode

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि जेठालाल को कैब वाला जाने वहीं देता. जेठालाल उसे समझाता है, लेकिन वह उसकी बात सुनने को तैयार नहीं होता.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि जेठालाल कैब वाले को समझाता है कि वह उसे जाने दे. कैब ड्राइवर उससे 5 हजार रुपये मांगता है. जेठालाल उसे समझाता है उसके पास अभी इतने पैसे नहीं है. वह ड्राइवर कहता है इतने बड़े दुकान के मालिक के पास पैसे नहीं है. जेठालाल उससे कहता है कि आज उसे दुकान जाने दे क्योंकि उसकी मीटिंग है. जेठालाल कहता है वह उसके साथ दुकान चलकर पैसे ले ले. हालांकि वह कैब वाला मना कर देता है.

जेठालाल वक्त पर नहीं पहुंचेगा दुकान

सीरियल में दिखाया जाएगा कि जेठालाल उससे कहता है वह एटीएम चले और वह उसे पैसे निकाल कर दे देगा. दूसरी तरफ दुकान में जेठालाल का वह क्लाइंट इंतजार करता है और बाघा को डील कैंसिल करने की बात करता है. बाघा, जेठालाल को फोन कर इस बारे में बताता है. जेठालाल उसे किसी तरह से रोकने की बात कहता है. नट्टू काका क्लाइंट हुसैन हैदराबादी से कहता है कि पास में एक दरगाह है जहां वह चद्दर चढ़ाकर आ सकते हैं. बाघा कहता है कि जब तक जेठालाल आएंगे, तब तक वह भी दरगाह से वापस आ जाएगा.

डील नहीं हो पाएगा फाइनल

एटीएम से पैसे निकालते वक्त जेठालाल को लगता है कि कही ये ड्राइवर उस लड़के से मिला हुआ तो नहीं है. वह कैब वाले का चाभी लेकर फेंक देता है और वहां से ऑटो लेकर भाग जाता है. ऑटो में बैठने के बाद भी जेठालाल की परेशानियां खत्म नहीं होती. हालांकि जेठालाल जैसे-तैसे करके अपने दुकान पहुंचता है और हुसैन को सारी बात बताता है. हुसैन कहता है कि उसने उससे झूठ तो बोला था ना और वह झूठे लोगों के साथ काम नहीं करता.

यह भी पढ़ें- Empuraan Review: मोहनलाल की फिल्म एम्पुरान के क्लाइमेक्स की हो रही रही चर्चा, देखने से पहले जान लें क्या कह रही पब्लिक

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola