Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: नये शख्स की वजह से मुसीबत में फंसा जेठालाल, सुंदर बोला- दयाबेन गई थी महाकुंभ फिर…
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah latest episode
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दिखाया जाएगा कि जेठालाल को सुंदर फोन करता है, लेकिन वह उसका कॉल रिसीव नहीं करता. बबीता जी सुंदर का फोन उठा लेती है और सुंदर से दयाबेन के बारे में पूछती है.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का नया प्रोमो आ गया है. इसमे दिखाया गया कि जेठालाल एक बहुत बड़ी डील करने जाता है. उसे तारक मेहता फोन कर आल द बेस्ट कहते हैं. वह तारक मेहता से कहता है कि दुनिया की कोई भी ताकत आज उसे दुकान पहुंचने से लेट नहीं करवा सकती. बाघा उसे फोन करता है और उसे लगता है कि जेठालाल अभी भी सो रहा है. नट्टू काका कहते हैं कि आप अभी तक सो रहे हैं, ऐसे में आप दुकान आने में लेट हो जाएंगे. जेठालाल कहता है वह अभी दुकान आने के लिए निकल रहा है.
कब आएगी दया भाभी ?
सीरियल में दिखाया जाएगा कि जेठालाल अपने घर से निकलता है और उसे बबीता जी दिख जाती है. जेठालाल उसे देखकर खुश हो जाता है और कहता है कि उनको देखने के बाद अच्छा शगुन हो गया. जेठालाल, बबीता जी को बताता है कि दुकान में आज बहुत बड़ी डील होने वाली है. वह उसे शभुकामनाएं देती है. जेठालाल को सुंदर का बार-बार फोन आता है और वह कट कर देता है. जिसके बाद बबीता जी उसका फोन ले लेती है. बबीता जी उससे पूछती है कि दया भाभी कब आने वाली है. सुंदर कहता है कि वह महाकुंभ के मेले में गई थी और अभी वह आगे की तीर्थ स्थान पर जाएगी. अभी वह अयोध्या में है.
जेठालाल फंसा नयी मुसीबत में
जेठालाल फिर दुकान जाने के लिए ऑटो खोजता है, लेकिन उसे ऑटो नहीं मिलता. उसे एक आदमी मिलता है जो उसे कैब में लिफ्ट देता है. तभी अचानक वह आदमी कैब को बीच में रुकवाता है और कहता है कि वह दवाई लेने जा रहा है. उस आदमी को देखने के लिए ड्राइवर अपनी कार से बाहर निकलता है. तभी उसे एक ऑटो ड्राइवर मिलता है और कहता है कि वह आदमी उसको चूना लगा कर बिना पैसे दिए भाग गया. ड्राइवर कहता है कि उसकी पहचान वाला उसकी गाड़ी में बैठा है. वह ड्राइवर जेठालाल को कार में लॉक कर देता है. जेठालाल उससे पूछता है उसने कार लॉक क्यों किया. ड्राइवर कहता है कि उसने ऐसा इसलिए किया कि कही वह भी अपने गैंग वाले की तरह बिना भाड़ा दिए भाग ना जाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










