Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल हुए गिरफ्तार, इस शख्स की चालबाजी ने भेजा जेल, खुद को कैसे निर्दोष करेंगे साबित

Jethalal got arrested
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अपकमिंग एपिसोड्स काफी मजेदार होने वाला हैं, क्योंकि नेकचंद के यहां जेठालाल के 25 लाख फंस गए हैं. वह इसे निकलवाने के लिए गोकुलधाम वालों की मदद लेता है. हालांकि बीच में ही प्लान खराब हो जाता है और चालू पांडे सभी को गिरफ्तार कर लेते हैं.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने हाल ही में 17 साल पूरे कर लिए और अब 18वें साल में पहुंच चुकी है. शो टीआरपी चार्ट में भी काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है. भूतनी वाले ट्रैक को जहां दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया, वहीं लेटेस्ट कहानी जेठालाल के इर्द-गिर्द घूमती है. जहां उनकी लाइफ में एक बार फिर बड़ा टेंशन आ गया है. इसी को ठीक करते करते अब वह चालू पांडे के हाथों गिरफ्तार हो चुके हैं.
नेकचंद के यहां फंसे जेठालाल के 25 लाख
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शक देखते हैं कि गड्डा इलेक्ट्रॉनिक्स में टोनी टीवी का माल खत्म हो जाता है. जिसके बाद जेठालाल स्टॉक मंगवाने के लिए फोन करता है. हालांकि वह कहते हैं कि तब तक फ्रेश पीस नहीं भेज सकते, जब तक वह पेमेंट क्लियर नहीं करेंगे. इसपर जेठालाल उन्हें 25 लाख भेजता है, लेकिन वह गलती से दूसरे किसी के अकाउंट में चला जाता है. टेंशन तब बढ़ जाती है, जब नट्टू काका और जेठा को पता चलता है कि टोनी टीवी नहीं बल्कि किसी नेकचंद को ये पैसे ट्रांसफर हो गए हैं.
जेठालाल ने ली चालू पांडे से मदद
जेठालाल जब नेकचंद के घर पहुंचता है, तो देखता है कि वह गुजर चुके हैं. उनके बेटे से जब पैसे मांगता है, तो वह चालाकी से कहता है कि मेरे पिताजी काफी लोगों की मदद करते थे, उन्होंने आपकी भी की होगी. इसलिए आप पैसे लौटा रहे हैं. वह रकम लौटाने से पीछे हट जाता है. जेठालाल चालू पांडे के पास जाता है और उनसे मदद मांगता है, लेकिन वह जब सबूत मांगते हैं, तो जेठा चुप हो जाता है.
चालू पांडे ने जेठालाल को किया गिरफ्तार
तारक मेहता के अपकमिंग एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि गोकुलधाम सोसाइटी वाले जेठालाल की इस मुश्किल की घड़ी में मदद करते हैं. वह सभी गुंडे बनकर नेकचंद के बेटे से पैसे वसूलने जाते हैं. जैसे ही सभी पहुंचते हैं, वह डर जाता है और पैसे देने के लिए हामी भर देता है. हालांकि जब मोबाइल से ट्रांसफर किए जाते हैं, तो पिन गलत बताता है. किसी तरह बचकर नेकचंद का बेटा चालू पांडे को फोन करता है और बताता है कि उसके घर जेठालाल गुंडे लेकर आया है. पुलिस तुरंत हरकत में आती है और मौके से जेठालाल, भिड़े, हाथी, भिड़े, रोशन सिंह सोढ़ी और तारक मेहता को गिरफ्तार कर लेते हैं. आगे क्या होगा, क्या जेठालाल को उसके 25 लाख मिलेंगे या फिर कहानी में कोई बड़ा ट्विस्ट आएगा.
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान नहीं ये शख्स अभीरा से मायरा को छीन कर ले जाएगा, अपनी ही मां को आंटी कहेगी पूकी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










