Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल ने 17 साल से शो का हिस्सा बने रहने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- यह शो छोड़कर कहां जाएंगे

Published by : Ashish Lata Updated At : 30 Jul 2025 12:04 PM

विज्ञापन

Dilip Joshi on quitting Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने अपने दमदार कंटेंट और प्रभावशाली स्टारकास्ट के बदौलत 17 साल के सफर को कम्लीट कर लिया है. अब वह 18वें साल में प्रवेश कर चुकी है. ऐसे में जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी ने अपनी जर्नी को लेकर बात की.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने हंसते और हंसाते फाइनली 17 साल टीवी इंडस्ट्री में पूरे कर लिए हैं. अब ये शो 18वें साल में एंट्री कर चुका है. इसी बीच स्टारकास्ट और क्रू ने इस सफलता को सेलिब्रेट किया और अपनी जर्नी को लेकर बात की. जहां मयूर वकानी के आंसू छलक पड़े. वहीं जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी ने कॉमेडी शो में अपनी जर्नी पर बात की.

18वें साल में एंट्री और 17 साल पूरा करने पर क्या बोले दिलीप जोशी

दिलीप जोशी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में इतने लंबे समय तक काम करने पर बात की. उन्होंने कहा कि हंसी सबसे अच्छी दवा है और जब आपको अपनी किस्मत और भाग्य से ऐसा शो करने को मिले, तो आप इसे क्यों छोड़ना चाहेंगे. मैं पार्टियों में कई बड़े बॉलीवुड अभिनेताओं से मिला और वे मुझसे पूछते, “कैसा चल रहा है?” मैं उनसे कहता, “बस सर नौकरी चल रही है.” बदले में वे मुझसे कहते, “अरे भाई हर एक्टर को आपकी जैसी नौकरी मिले.”

तारक मेहता का उल्टा चश्मा करने पर खुद को भाग्यशाली मानते हैं दिलीप जोशी

एक्टर ने आगे कहा, ऐसे कई प्रतिभाशाली अभिनेता हैं, जिनके पास हुनर तो है, लेकिन उनके पास काम नहीं है और भगवान की कृपा से हम सभी को एक ऐसा शो मिला है, जिसके जरिए हम दुनिया भर के दर्शकों को अपना हुनर दिखा सकते हैं. हम इतनी भागदौड़ भरी दुनिया में जी रहे हैं कि किसी के पास एक-दूसरे के लिए समय नहीं है, लेकिन जब हम अनजान लोगों से मिलते हैं, तो उनके चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान होती है, और क्या चाहिए? भगवान की कृपा है, जिसने इतना बड़ा काम दिया है हमें, हम यह शो छोड़कर कहां जाएंगे. शो छोड़ना एक मूर्खतापूर्ण फैसला होगा.

यह भी पढ़ें- Saiyaara Box Office: ब्लॉकबस्टर बनकर चमकी सैयारा, इन 5 सुपरहिट फिल्मों को दी मात, लेकिन इन 7 से हारी बाजी

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola