Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: मुश्किल में फंसा गोगी, ड्रीम बाइक के लिए बेट्टिंग में लगाए पैसे, कैसे बचाएगी टप्पू सेना
Samay Shah on playing gogi role
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 16 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो में जेठालाल, भिड़े, पोपटलाल और टप्पू सेना की जुगलबंदी दर्शकों को खूब एंटरटेन करती है. अब आने वाले एपिसोड में भयंकर ट्विस्ट आने वाला है, क्योंकि गोगी को बेट्टिंग की आदत लग गई है और उसने 80 हजार रुपये लगा दिए है. क्या वह जीत पाएगा, या फिर सारे पैसे गवाम देगा.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. इन-दिनों कहानी टप्पू सेना के इर्द-गिर्द घूम रही है. जहां गोगी अपनी ड्रीम बाइक खरीदना चाहता है, लेकिन रोशन ने कहा कि उसे अपने पैसे से इसे खरीदना चाहिए. हालांकि गोगी पैसे इक्ट्ठा करने के लिए गलत रास्ता चुन लेता है और वह बेट्टिंग करना शुरू कर देता है. हालांकि इसकी भनक गोकुलधाम सोसाइटी के किसी भी शख्स को नहीं है.
क्या गोगी हार जाएगा सारे पैसे
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के आज रात के एपिसोड में रोमांच का तड़का लगने वाला है, क्योंकि टप्पू सेना जेठालाल के घर पर क्रिकेट मैच देखने के लिए इकट्ठा होती है. मैच की शुरुआत जबरदस्त उत्साह के साथ शुरू होती है. पूरी टप्पू सेना चियर करती है, लेकिन गोगी टेंशन में बैठा होता है. अपने पिछले जुए में 80,000 रुपये जीतने के बाद, गोगी ने फिर से सब कुछ दांव पर लगाने का फैसला किया, एक बड़ा मुनाफ़ा और अपनी ड्रीम बाइक का सपना देखा. अब, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ रहा है, ऐसा लग रहा है कि वह हारने वाला है, क्योंकि गेम उसके पक्ष से बाहर जा रहा है.
तारक मेहता के पिछले एपिसोड में गोगी को हुआ मुनाफा
क्या गोगी इस गेम में अपने सारे पैसे हार जाएगा और भारी मुश्किल का सामना करेगा, या फिर टप्पू सेना को सच्चाई पता चलेगी और वह अपने दोस्त की मदद करने के लिए आगे आएंगे. पिछली रात के एपिसोड में दिखाया गया कि गोगी अपनी पिछली शर्त के बाद काफी दुखी है. उसने चुपके से सोसायटी के सदस्यों से 54,000 रुपये उधार लिए. अपने दोस्त रॉकी के मार्गदर्शन में, गोगी ने एक क्रिकेट ऐप पर कई फैंटेसी टीमें बनाईं और अपनी किस्मत बदलने की उम्मीद में पूरे 54,000 का निवेश किया. गोगी की किस्मत ने करवट ली. उसने कुल 80,000 कमाए, जो उसके लिए खुशी का पल लेकर आया.
यह भी पढ़ें- Raid 2 Advance Booking: अजय देवगन की रेड 2 फ्लॉप हुई या हिट, ओपनिंग डे पर करेगी इतना कलेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










