Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के जेठालाल की पहली सैलरी जानते हैं आप, रकम जान लगेगा झटका

Published by : Ashish Lata Updated At : 10 Jun 2024 2:13 PM

विज्ञापन

Dilip Joshi on quitting Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल की भूमिका निभाने वाले दिलीप जोशी को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है. एक्टर अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों को खूब इम्प्रेस किया है. एक्टर ने बड़ी मेहनत से शौहरत हासिल की है. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि उनकी पहली सैलरी कितनी थी.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 15 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. सीरियल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस एक भी एपिसोड देखना मिस नहीं करते हैं. शो में दिलीप जोशी जेठालाल के कैरेक्टर में नजर आते हैं. उनकी गोकुलधाम सोसाइटी के हर आदमी संग नोकझोंक काफी मजेदार लगती है. दिलीप सबके चहेते भी हैं. एक्टर ने स्टारडम पाने के लिए काफी स्ट्रगल किया. शुरुआत अभिनेता ने थिएटर से की. यहां उन्हें काफी कम पैसे मिलते थे. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि जेठालाल को पहली सैलरी के तौर पर कितने रुपये मिले थे.


तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लिए इतने रुपये चार्ज करते हैं दिलीप जोशी
तारक मेहता का उल्टा चश्मा से पहले, दिलीप जनता के बीच एक जाना माना चेहरा थे, लेकिन उन्हें वह पॉपुलरैरिटी नहीं मिली, जिसके वे हकदार थे. 2008 में शो शुरू होने के बाद दिग्गज अभिनेता की जिंदगी में बदलाव आना शुरू हो गया. अब, जेठालाल के उनके कैरेक्टर को भारतीय टेलीविजन के प्रतिष्ठित पात्रों में से एक माना जाता है. अब वह एक दिन के लिए लाखों रुपये चार्च करते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक एपिसोड के लिए दिलीप को 1.50 लाख मिलते हैं.

Also Read- TMKOC: इन 5 एक्टर्स ने ठुकराया था ‘जेठालाल’ के रोल का ऑफर, ऐसे मिला दिलीप जोशी को मौका

Also Read- TMKOC: तो ‘जेठालाल’ नहीं यह किरदार निभाते दिलीप जोशी, क्‍या आपको पता है ?

Also Read- TMKOC के सोढ़ी को बिग बॉस से मिला था ऑफर, इस पंजाबी फिल्म में कर चुके हैं काम, जानें गुरुचरण सिंह से जुड़ी अनसुनी बातें


दिलीप जोशी की पहली सैलरी जानते हैं आप
एक इंटरव्यू में दिलीप जोशी ने खुलासा किया था, उनकी पहली सैलरी 50 रुपये थी और यह एक थिएटर शो के लिए थी. आज के वक्त में देखे तो ये काफी कम थी, लेकिन प्रेरणा लेने के लिए काफी मददगार है कि उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से आज करोड़ों की नेटवर्थ बना ली है. बता दें कि दिलीप ने कई गुजराती नाटक किए हैं और थिएटर के प्रति अपने प्यार को कई बार कबूल किया है. वास्तव में, उन्होंने लंबे समय तक बैकस्टेज कलाकार के रूप में काम किया है.


दिलीप जोशी ने कई बॉलीवुड फिल्मों में किया है काम
दिलीप जोशी ने बॉलीवुड में सलमान खान और भाग्यश्री स्टारर मैंने प्यार किया से डेब्यू किया था. फिल्म में उन्होंने ‘रामू’ का किरदार निभाया था, जो एक नौकर था, इसके बाद उन्होंने हम आपके हैं कौन..!, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, दिल है तुम्हारा जैसी कई अन्य फिल्मों में अभिनय किया. तारक मेहता का उल्टा चश्मा के आने तक दिलीप को टेलीविजन पर अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा. सिटकॉम से पहले, उन्हें ‘कभी ये कभी वो’, ‘कोरा कागज’, ‘हम सब एक हैं’, ‘शुभ मंगल सावधान’, ‘आज के श्रीमान श्रीमती’, ‘हम सब बाराती’, ‘एफआईआर’ जैसे शो में काम किया.

Also Read- Aashram की शूटिंग के तुरंत बाद सचिन श्रॉफ को ऑफर हुआ था TMKOC, इस एक्टर ने हामी भरने की दी थी सलाह

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola