Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में वीर की एंट्री पर भिड़े ने तोड़ी चुप्पी, कहा- देखना होगा कि जनरेशन Z के बच्चे क्या नई शरारतें करते हैं

भिड़े ने वीर की एंट्री पर बात की, फोटो- इंस्टाग्राम
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में हाल ही में एक नया ट्विस्ट आया है. गोकुलधाम सोसायटी में राजस्थानी रूपा रतन परिवार ऊंट पर सवार होकर एंट्री करता है. इस नई कहानी को लेकर भिड़े यानी मंदार चंदवादकर ने खुलकर बात की.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा दर्शकों को हमेशा कुछ नया दिखाकर चौंकाता रहा है. हाल ही में मेकर्स ने कहानी को दिलचस्प बनाने के लिए गोकुलधाम सोसायटी में एक नये परिवार की एंट्री करवाई है. राजस्थानी रूपा रतन का परिवार सोसायटी में ऊंट पर सवार होकर पहुंचा था. इस बीच मंदार चंदवादकर यानी भिड़े ने नये एंट्री पर बात की. साथ ही छोटे बच्चे वीर की एंट्री को लेकर भी बात की.
वीर की एंट्री पर क्या बोले मंदार चंदवादकर
मंदार चंदवादकर ने जूम/टेली टॉक से बातचीत में गोकुलधाम सोसायटी में नए शरारती बच्चे वीर की एंट्री पर कहा, “मैं तो वीर को भूल ही गया था. अब मैं थोड़ा प्रशिक्षित हो गया हूं क्योंकि टप्पू के साथ रह चुका हूं, लेकिन देखना होगा कि ये जनरेशन Z के बच्चे क्या-क्या नई शरारतें करते हैं. मुझे तो हर हाल में तैयार रहना पड़ेगा.” उन्होंने मजाकिया अंदाज में रूपा रतन फैमिली की एंट्री पर कहा, ”सबसे पहली बात ऊंट पर कौन आता है. लोग रिक्शा, टैक्सी और बस से आते हैं, लेकिन वह ऊंट पर आए.”
मंदार चंदवादकर बोले- उनका सामान गायब हो गया
मंदार चंदवादकर ने आगे मजाकिया अंदाज में ही कहा, “ठीक है, वे आ गए हैं, लेकिन उनका सामान गायब हो गया. ये तो मेरे लिए सिरदर्द बन गया. हम सब काफी एक्साइटेड थे. अब नया परिवार गोकुलधाम में आ गया है और उनके साथ ये घटना भी हो गई, तो हम घर भी नहीं जा पा रहे. लेकिन आते ही उन्होंने सबको काम पर लगा दिया, खासकर मुझे. लेकिन मजा आ रहा है, क्योंकि गोकुलधाम में हमेशा हलचल रहती है. यहां कुछ भी आसानी से नहीं होता.”
तारक मेहता का उल्टा चश्मा को टीवी पर कितने साल हो गए?
तारक मेहता का उल्टा चश्मा को 17 साल हो गए. शो में दिलीप जोशी, सोनालिका जोशी, मंदार चंदवादकर, तनुज महाशब्दे, मुनमुन दत्ता, सचिन श्रॉफ सहित कई अन्य किरदार काम करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










