Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के टप्पू ने नए शो में विलेन की भूमिका निभाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- साइको रूप में…
Published by : Ashish Lata Updated At : 14 Sep 2024 2:49 PM
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम भव्या गांधी इन-दिनों अपने नए शो पुष्पा इम्पॉसिबल को लेकर एक्साइटेड हैं. इस सीरियल में वह विलेन की भूमिका निभा रहे हैं. अब एक्टर ने अपने कैरेक्टर को लेकर बात की.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू की भूमिका निभाने वाले भव्या गांधी इन-दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं. एक्टर ने लंबे समय के बाद टेलीविजन पर वापसी की है और फैंस अपनी एक्साइटेमेंट रोक नहीं पा रहे हैं. वह सोनी सव के शो पुष्पा इम्पॉसिबल में एंट्री करने वाले है. इसमें भव्या विलेन का रोल निभाएंगे. जहां उनका मकसद पुष्पा और उसके परिवार को बर्बाद करने का होगा. अब एक्टर ने शो को लेकर बात की है.
सालों बाद टीवी पर वापसी करने को लेकर क्या बोले भव्या गांधी
भव्या गांधी ने पिंकविला संग बात करते हुए कहा, “मैं टीवी छोड़कर कभी नहीं गया था. बस कुछ ऐसे अवसर की तलाश कर रहा था, जिसमें मुझे चुनौती महसूस हो. पुष्पा इम्पॉसिबल से पहले, ज्यादातर भूमिकाएं टप्पू के इर्द-गिर्द घूमती थीं, और इसलिए, मैं इसे साइन नहीं करता था. जैसे ही मुझे कंफर्ट जोन से हटकर जीजें मिली, मैं कमबैक कर लिया.”
पुष्पा इम्पॉसिबल में विलेन की भूमिका निभाने पर क्या बोले भव्या
उन्होंने आगे कहा, “हालांकि मैं लोगों के मन में टप्पू की छवि को हटाना नहीं चाहता, लेकिन मेरे टैलेंट को और ज्यादा उभारना चाहता हूं. पुष्पा इम्पॉसिबल में मेरे किरदार का नाम प्रभास है. वह साइको है, और दिमाग से परेशान व्यक्ति है. उसका मकसद सिर्फ पुष्पा को नुकसान पहुंचाना है.” इसके अलावा, जब उनसे पूछा गया कि क्या वह कमबैक को लेकर घबराए हुए या एक्साइटेड हैं, तो उन्होंने खुशी से कहा, “मैं बेहद उत्साहित हूं. चूंकि प्रभास का किरदार निभाना मेरे लिए एक चुनौती है, इसलिए अगर लोग मुझे स्वीकार नहीं करेंगे तो भी मुझे अच्छा लगेगा.”
भव्या गांधी ने कब छोड़ा था तारक मेहता का उल्टा चश्मा
भव्या गांधी ने साल 2017 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ दिया था. उनके बाहर निकलने के बाद, राज अनादकट टप्पू का किरदार निभाने के लिए शो में शामिल हुए, और अब, नितीश भलूनी ने इस किरदार में कदम रखा है. कॉमेडी शो के बाद, अभिनेता ने गुजराती इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया. वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह ‘अजब रात नी गजब वात’ में नजर आएंगे. भव्या की एक फिल्म ‘ओम स्वीट ओम’ भी पाइपलाइन में है. इसके अलावा, वह ‘केसरी वीर’ के कलाकारों में भी शामिल हो गए हैं, जिसमें सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और सूरज पंचोली हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










