17 साल बाद इस शख्स से मिले तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बाघा, फोटोज शेयर कर कही दिल की बात
तनमय वेकारिया
तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम तनमय वेकारिया हाल ही में स्मृति ईरानी से मिले. दोनों की तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसे रिश्ते बनते हैं, जो समय के साथ भी मजबूत बने रहते हैं. ऐसा ही एक प्यारा सा पल हाल ही में देखने को मिला, जब तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बाघा का किरदार निभाने वाले तनमय वेकारिया की मुलाकात उनकी पुरानी को-स्टार स्मृति ईरानी से हुई. इस खास मुलाकात को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और एक दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा.
स्मृति ईरानी से मिले तनमय वेकारिया
तनमय ने अपने पोस्ट में लिखा कि करीब 17 साल बाद स्मृति ईरानी से मिलना हुआ. उन्होंने बताया कि दोनों ने एक साथ मनीबेन डॉट कॉम नाम के शो में काम किया था, जिसमें तनमय ने उनके छोटे भाई का रोल निभाया था. उन्होंने यह भी याद किया कि किरण भट्ट ने स्मृति ईरानी के साथ कुछ गुजराती नाटकों का निर्माण किया था, जिनसे उनकी पुरानी यादें जुड़ी हुई हैं. इतने लंबे समय बाद मिलना उनके लिए बेहद खास और भावुक पल रहा.
बाघा-तुलसी को साथ देखकर एक्साइटेड हो गए फैंस
जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, फैंस सुपरएक्साइटेड हो गए. एक यूजर ने लिखा, ”बाघा, नट्टू काका और तुलसी साथ में… देखकर उन्हें मजा ही आ गया.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”गड़ा इलेक्ट्रॉनिक में क्या स्कीम चल रही है अब मैंने मोबाइल लेना है बताओ.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”फाइनली कोलैब हो गया… मजा आ गया इनको साथ देखकर.”
स्मृति ईरानी तनमय वेकारिया का वर्कफ्रंट
अगर काम की बात करें तो स्मृति ईरानी इन दिनों क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में तुलसी के किरदार के लिए काफी सराहना बटोर रही हैं. वहीं तनमय वेकारिया अब भी तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बाघा बनकर दर्शकों को हंसाने का काम कर रहे हैं. यह शो लंबे समय से लोगों का पसंदीदा बना हुआ है और इसकी लोकप्रियता आज भी कायम है.
यह भी पढ़ें- 25 साल बाद यूट्यूब पर रिलीज हुई इरफान खान-विद्या बालन की अनदेखी फिल्म, जरूर देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










