Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: बाघा ने शो के 17 साल पूरे होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- दर्शकों को एंटरटेन करने की कोशिश कर रहा हूं

Updated:
विज्ञापन

Tanmay Vekaria on Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah completing 17 years

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपने दिलचस्प ट्विस्ट से दर्शकों को खूब एंटरटेन करता है. शो ने हाल ही में 17 साल पूरे किए और 18वें वर्ष में प्रवेश किया. अब बाघा का किरदार निभाने वाले तन्मय वेकारिया ने शो को लेकर बात की.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने हाल ही में 17 साल की जर्नी को पूरा किया और खुशी-खुशी 18वें साल में पहुंच गई. सीरियल में बाघा के नाम से लाखों लोगों के बीच मशहूर तन्मय वेकारिया कई सालों से इस शो का हिस्सा हैं. अपने अनोखे चाल-ढाल और बेजोड़ कॉमिक टाइमिंग के साथ, बाघा इस लंबे समय से चल रहे सिटकॉम के सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक बन गए. एक्टर ने अब शो के 17 साल पूरे होने पर बात की.

तन्मय ने पुराने एपिसोड्स को ज्यादा पसंद किए जाने पर की बात

सुभोजित घोष के साथ बातचीत में, तन्मय से पूछा गया कि कुछ फैंस को लगता है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा के पुराने एपिसोड ज्यादा एंटरटेनिंग थे और हाल ही के एपिसोड और कई बदलाव के कारण यह आर्कषण चला गया. इस पर रिएक्ट करते हुए, तन्मय ने कहा, “मैं इससे सहमत नहीं हूं. देखिए, अगर मैं किसी शो से जुड़ा हूं, अगर मैं हर किरदार से जुड़ा हूं, मैं हर कहानी, हर एपिसोड में इमोशनली कनेक्ट करता हूं, तो एक दर्शक के रूप में, मैं उसे उसी भावना से देखूंगा. शायद लोगों को लगता होगा कि पुराने एपिसोड्स बेहतर थे या अब वाले उतने अच्छे नहीं हैं, लेकिन मैं ऐसे नहीं सोचता हूं.”

तन्मय वकारिया ने शो के 17 साल पूरे होने पर बात की

उन्होंने शो में 17 साल तक काम करने पर कहा, “कभी-कभी कोई पंच हमें लगता है कि काम करेगा, लेकिन ऐसा नहीं होता और यह ठीक है. जरूरी बात यह है कि लोगों का इस शो के प्रति प्यार आज भी उतना ही है, जितना सत्रह-अठारह साल पहले था. हम आज भी उन्हें हंसाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. इस शो का हिस्सा बनकर वाकई में काफी अच्छा लगता है. 17 साल से दर्शकों को एंटरटेन करने की कोशिश कर रहा हूं.” दरअसल तन्मय वकारिया के लिए, तारक मेहता का उल्टा चश्मा सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि अपने वफादार दर्शकों के साथ एक शेयर किया गया सफर है, जो अपने सार को बरकरार रखते हुए लगातार विकसित होता रहता है.

यह भी पढ़ें- Viral Video: कोरिया के बच्चों को जब टीचर ने खिखाया ये खतरनाक भोजपुरी, वीडियो देखकर चौंक जाएंगे

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola