Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: बाघा ने शो छोड़ने की अफवाहों पर किया रिएक्ट, कहा- ऐसा ख्याल कभी नहीं आया

Published by : Divya Keshri Updated At : 07 Aug 2025 7:36 AM

विज्ञापन

Tanmay Vekaria on quitting Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बाघा यानी तन्मय वेकारिया 15 सालों से काम कर रहे हैं. इतने लंबे समय से वह शो का हिस्सा बने हुए हैं और दर्शक उनकी एक्टिंग को काफी पसंद करते हैं. इस बीच उन्होंने एक इंटरव्यू में सो छोड़ने की बातों पर रिएक्ट किया.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने 17 सालों में दर्शकों को खूब हंसाया है. सीरियल का हर किरदार अब दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है. फैंस उन्हें उनके रियल नाम से ज्यादा रील नाम से जानते हैं. शो में बाघा का किरदार तन्मय वेकारिया निभाते हैं और वह इस सीरियल का हिस्सा बहुत सालों से हैं. बाघा के बोलने का स्टाइल लोगों को खूब भाता है. उन्होंने एक इंटरव्यू में शो छोड़ने की बात पर रिएक्ट किया है.

तन्मय वेकारिया ने तारक मेहता शो छोड़ने की बातों पर किया रिएक्ट

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम तन्मय वेकारिया ने फिल्मीज्ञान संग एक इंटरव्यू में कहा, “मैं तो सपने में भी नहीं सोच सकता कि मैं तारक मेहता शो छोड़ दूं. एक दौर था जब मुझे तारक मेहता नहीं मिला था और मैं एक शो कर रहा था जिसे बाद में चैनल ने बंद कर दिया. उस बीच करीब 4 महीने तक मेरे पास कोई काम नहीं था. तब मैं सोच रहा था कि इंडस्ट्री छोड़ दूं. मैं एक 9 से 5 की नौकरी करने का सोच रहा था. उस समय मैंने सोचा था कि किसी और फील्ड में चला जाऊं और एक्टिंग छोड़ दूं, लेकिन तारक मेहता में कभी ऐसा कुछ नहीं हुआ जिससे मुझे शो छोड़ने का ख्याल आए.”

17 सालों से शो का हिस्सा होने पर बाघा बोले- ऐसे ऐतिहासिक शो का…

तन्मय वेकारिया ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में कैमियो रोल के तौर पर ज्वाइन किया था. उन्होंने कहा, ये बहुत अच्छा लगता है. मैं खुद को बहुत सौभाग्यशाली मानता हूं कि मैं ऐसे शो का हिस्सा बना जहां शुरू में मैंने सिर्फ छोटे-छोटे रोल किए थे. लगभग 15 साल हो गए हैं जब बाघा का किरदार शो में आया था और ऐसे ऐतिहासिक शो का हिस्सा होना जिसे 17 सालों से लोग प्यार दे रहे हैं, वाकई में बहुत खास है.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो में एंट्री लेगा ये विदेशी एक्टर? कहा- मैं सेट पर गया और…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola