ePaper

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : ऑफ शोल्‍डर ड्रेस में 'बबीता जी' का हॉट अंदाज, फैंस ने लिखा- 'लाइक नहीं आ रहा टप्पू का...'

Updated at : 08 Mar 2021 7:09 AM (IST)
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : ऑफ शोल्‍डर ड्रेस में 'बबीता जी' का हॉट अंदाज, फैंस ने लिखा- 'लाइक नहीं आ रहा टप्पू का...'

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Munmun Dutta Bold Photo : तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) काफी लोकप्रिय शो है. इसमें बबिता जी के किरदार से फेमस हुई मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) आज एक जाना पहचाना नाम हैं. मुनमुन के चाहने वालों की लिस्ट लंबी है. उनकी हर तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल होती है. अब एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की हैं.

मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी दो फोटो पोस्ट की हैं. पिंक ऑफ शोल्डर ड्रेस में उनका लुक काफी निखर रहा है. ड्रेस से मैच करता उन्होंने ईयररिंग पहना हुआ है. हाई पोनी टेल में को बेहद खूबसूरत लग रही है.

https://www.instagram.com/p/CL9InxUBPUt/
https://www.instagram.com/p/CK8ugTUhw4X/

इन तस्वीरों पर फैंस दिल खोलकर कॉमेंट्स कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘जेठालाल आज पक्का दीवाना हो जायेगा.’ एक इंस्टा यूजर ने लिखा, ‘माशाअल्लाह खूबसूरत.’ एक यूजर ने लिखा, ‘उफ ये किलर लुक.’ एक यूजर ने लिखा, ‘तेरे नैना बड़े ही कातिल, मार ही डालेगे. किलर आइज.’ एक यूजर ने लिखा, ‘लाइक नहीं आ रहा आज-कल टप्पू का.’

Also Read: कौन हैं वह एक्ट्रेस, जिनकी क्रिकेटर बुमराह संग शादी रचाने की हो रही है चर्चा

एक एपिसोड से इतना कमाती है बबीता जी

शो में बबीता जी किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता गोकुलधाम सोसाइटी की सबसे खूबसरत और मॉडर्न महिला हैं. कृष्णन सुब्रमण्यम अय्यर और बबीता कृष्णन अय्यर की बेमेल जोड़ी तो आप अच्छी तरह जानते हैं. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुनमुन दत्ता को एक एपिसोड के लिए 60 हजार तक की फीस मिल जाती है.

Also Read: रश्मि देसाई, एरिका फर्नांडिस, राहुल वैद्य : इन टीवी स्टार्स के Instagram पोस्ट ने फैंस को किया इंप्रेस, देखिए PHOTOS

इस सीरियल से की थी करियर की शुरूआत

बता दें कि मुनमुन दत्ता का जन्म 28 सिंतबर 1987 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था. उन्होंने अपनी पढ़ाई पुणे से की और पढ़ाई खत्म होने के बाद वो मुंबई आ गई थी. अमर उजाला के अनुसार, मुनमुन ने 2005 में टीवी सीरियल हम सब बाराती से करियर की शुरुआत की थी. साल 2008 में वो तारक मेहता से जुड़ी और अब तक इस शो में ही है. बबीता जी के किरदार ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया.

Also Read: The Kapil Sharma Show की ‘भूरी’ ने लेटेस्ट फोटो से उड़ाए फैंस के होश, कमेंट में लिखा- ‘सच कहता हूं कसम से…’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola