Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 17 साल बाद शो के बंद होने की खबरों पर असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- दर्शकों से अभी भी बहुत प्यार मिल रहा
Published by : Divya Keshri Updated At : 07 Dec 2025 2:21 PM
असित मोदी, फोटो- इंस्टाग्राम
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो के ऑफ एयर होने की खबरों पर असित मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. असित ने कहा कि मुझे खुशी है कि लोग इसे बहुत दिलचस्पी से देखते हैं. यह सिर्फ एक शो नहीं बल्कि एक ब्रांड है.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ साल 2000 में सबसे पहले टीवी पर आया था. तब से लेकर अभी तक शो चल रहा है. इतने लंबे समये से असित मोदी का ये शो दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है. इसके किरदार जेठालाल, बबीता जी, दयाबेन, भिड़े लोगों को याद हो गए है. शो का हिस्सा अब कई स्टार्स नहीं है, लेकिन फिर भी इसकी लोकप्रियता नहीं घटी है. शो को इतने साल हो चुके हैं ऐसे में सवाल आता है कि मेकर्स इसे और कितने साल चलाने का प्लान कर रहे हैं. इसपर असित मोदी ने रिएक्ट किया है.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के ऑफ एयर होने पर असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी
शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने एक बातचीत में इसपर बताया, शो अभी चल रहा है और ये तब तक चलेगा जब तक हम इसे चला पाए. मैं देखता हूं कि लोग इसे अभी भी बहुत पसंद करते हैं, और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ही एकमात्र ऐसा शो है जो हंसी और खुशी देता है. मुझे खुशी है कि लोग इसे बहुत दिलचस्पी से देखते हैं. यह सिर्फ एक शो नहीं बल्कि एक ब्रांड है, जिसे दर्शकों से अभी भी बहुत प्यार मिल रहा है. मैंने इसे बहुत मेहनत से बनाया है और मेरी टीम भी बहुत मेहनत करती है.
दयाबेन से मिले थे असित मोदी
इस साल रक्षा बंधन पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम दिशा वकानी से असित मोदी मिले थे और उन्होंने उनसे राखी बंधवाया था. इसका एक वीडियो असित ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. वीडियो में दिशा पहले असित को राखी बांधती है और फिर उनका पैर छूकर आशीर्वाद लेती दिखती है. इस वीडियो में दिशा को उसके परिवार और बेटी के साथ भी देखा गया था. वीडियो पर खूब सारा व्यूज आए थे.
यह भी पढ़ें– Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल को लेकर अनिरुद्धाचार्य का सवाल वायरल, दयाबेन को लेकर कहा- बहुत उपकार है उनका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










