Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: इन 3 नई एंट्री ने कराई 17 साल बाद पोपटलाल की शादी, भूतनी नहीं है चकोरी

Updated:
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दिखाया गया कि पोपटलाल की चकोरी से शादी हो जाती है. उनकी शादी करवाने के लिए तीन नए किरदार आते हैं. जिसमें चकोरी की दो सहेलियां और एक पंडित शामिल होता है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीआरपी चार्ट में राज कर रहा है. शो के भूतनी ट्रैक को दर्शकों को भरपूर प्यार मिल रहा है. लेटेस्ट ट्रैक में दर्शकों ने देखा कि कैसे गोकुलधाम सोसाइटी वालों को पता चल जाता है कि चकोरी ही भूतनी है. वह उसके आतंक से डर जाते हैं और बंगला छोड़कर भाग जाते हैं. हालांकि पोपटलाल वहीं फंस जाता है.

पोपटलाल की शादी करवाने के लिए हुई ये 3 एंट्री

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दिखाया गया कि कैसे चकोरी ने पोपटलाल संग अपनी लवस्टोरी को आगे बढ़ाने का फैसला किया. उसने याद दिलाया कि वह दोनों कुएं पर कैसे रोमांस करते थे और पोपटलाल ने उससे शादी की जिद की थी. वह कहती है कि अब हमें एक साथ होने से कोई नहीं रोक सकता है. हालांकि पोपटलाल डरे रहते हैं. वह कहते हैं कि उन्हें इंसान से शादी करनी है, किसी भूतनी से नहीं. तभी वहां नई एंट्री के तौर पर पंडित आता है और मंडप तैयार होता है. पोपटलाल को ले जाने के लिए दूसरी और तीसरी एंट्री दो लड़कियों की होती है. सभी मंडप के पास बैठते हैं और मंत्र शुरू हो जाता है.

भूतनी नहीं है चकोरी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि गोकुलधाम वाले पोपटलाल को बचाने के लिए बंगले में आते हैं, लेकिन तब तक पोपट और चकोरी की शादी हो जाती है. दोनों एक साथ कमरे से निकलते हैं. जिसके बाद भिड़े कहता है कि पोपटलाल की शादी भूतनी से हो गई. सभी डर जाते हैं. तभी चकोरी सबको चुप करवाकर कहती है कि वह भूतनी नहीं है. आने वाले एपिसोड में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न आएगा. क्या चकोरी भी बंगले में रहने के लिए सिर्फ लोगों को डरा रही है या उसकी भी कोई कहानी है.

यह भी पढ़ें- Bhojpuri: ‘उनका करियर किसने बनाया…’ जब खेसारी लाल यादव ने अक्षरा सिंह को लेकर कही ये बात, एक्ट्रेस ने दिया था करारा जवाब

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola