ePaper

Bhojpuri: 'उनका करियर किसने बनाया...' जब खेसारी लाल यादव ने अक्षरा सिंह को लेकर कही ये बात, एक्ट्रेस ने दिया था करारा जवाब

Updated at : 10 Jul 2025 4:00 PM (IST)
विज्ञापन
Bhojpuri

Bhojpuri

Bhojpuri: भोजपुरी इंडस्ट्री में सितारों के बीच हमेशा बहस होती रहती है. इसी बीच एक पुराना बयान सामने आया है, जिसमें खेसारी लाल यादव ने अक्षरा सिंह पर निशाना साधा था. उनके इस बयान पर अक्षरा सिंह ने करारा जवाब भी दिया था.

विज्ञापन

Bhojpuri: भोजपुरी इंडस्ट्री में सितारों के बीच बहस और बयानबाजी कोई नई बात नहीं है. कभी कोई किसी पर निशाना साध देता है तो कोई उसी का करारा जवाब भी देता है. कुछ साल पहले ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जब सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने अक्षरा सिंह को लेकर एक बयान दिया था. जिसके बाद अक्षरा ने भी अपनी बात बहुत दमदार तरीके से रखी थी, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थी.  

चुप रहने वालों में से नहीं है अक्षरा सिंह

भोजपुरी की ‘क्वीन’ कही जाने वाली अक्षरा सिंह अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. वो जो सोचती हैं, वही कहती हैं और किसी से डरती नहीं हैं. अक्षरा खुद कहती हैं कि जो इंसान सही होता है, उसे किसी से डरने की जरूरत ही नहीं है. ऐसे में अगर कोई उनके बारे में कुछ भी कह दे, तो अक्षरा भी चुप रहने वालों में से नहीं हैं. कुमार अभिनव के पॉडकास्ट में कुछ समय पहले अक्षरा सिंह ने अपने करियर से लेकर इंडस्ट्री की पॉलिटिक्स तक के हर मुद्दे पर खुलकर बातें की थी. 

उनके करियर को किसने बनाया…

इस दौरान जब उनसे खेसारी लाल यादव के पुराने बयान के बारे में सवाल किया गया तो अक्षरा ने भी बिना रुके जवाब दिया. असल में खेसारी लाल यादव ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘पूछिएगा अक्षरा सिंह से कि उनका करियर किसने बनाया है.’ इस पर अक्षरा सिंह ने जवाब में कहा था, ‘तो उनसे भी कह दीजिए कि कोई हीरो कभी किसी हीरोइन का करियर नहीं बनाता. हीरोइन अपना करियर खुद अपनी मेहनत से बनाती है.’ अक्षरा के इस बेबाक जवाब को उनके फैंस ने खूब पसंद किया और सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थके.

खेसारी लाल और अक्षरा की फिल्में

इंटरव्यू में अक्षरा से खेसारी के एक और बयान पर सवाल किया गया था, जिसमें खेसारी ने कहा था कि उनके कई अफेयर्स रहे और अगर उनकी पत्नी स्टार होती तो उनके भी अफेयर होते. इस पर अक्षरा ने मजाकिया अंदाज में कहा था, ‘अब उनकी बीवी को कैसा लगा होगा ये सुनकर! मुझे तो लगता है वो कुछ खा-पीकर आए थे इंटरव्यू देने.’ अगर फिल्मों की बात करें, तो अक्षरा सिंह ने खेसारी लाल यादव के साथ ‘साजन चले ससुराल’, ‘दिलवाला’, ‘हीरो नंबर 1’, ‘प्रतिज्ञा 2’, ‘साथिया’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. 

ये भी पढ़ें: Top 5 Sawan Special Bhojpuri Song: पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव तक, इन 5 गानों से सावन में चढ़ा शिव भक्ति का रंग

ये भी पढ़ें: Bhojpuri: ‘तड़पाओगे, तड़पा लो…’ गाने पर रानी चटर्जी की अदाओं ने फैंस पर किया जादू, इंटरनेट पर मचाई सनसनी

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola