क्या फिर से पर्दे पर लौट रही करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति की जोड़ी?

Qubool Hai 2.0 : टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) के फैंस के लिए खुशखबरी है. 8 साल पहले दोनों साथ में ‘कबूल है 2.0’ (Qubool Hai 2.0) शो में नजर आए थे. अब ऐसा कहा जा रहा है कि शो कुबूल है के दूसरे सीजन को डिजिटल प्लेटफॉर्म जी5 (Zee 5) पर लाने की तैयारी चल रही है. इसमें दर्शक फिर से दोनों को देख पाएंगे. हालांकि शो को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है.
Qubool Hai 2.0 : टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) के फैंस के लिए खुशखबरी है. 8 साल पहले दोनों साथ में ‘कबूल है 2.0’ (Qubool Hai 2.0) शो में नजर आए थे. अब ऐसा कहा जा रहा है कि शो कुबूल है के दूसरे सीजन को डिजिटल प्लेटफॉर्म जी5 (Zee 5) पर लाने की तैयारी चल रही है. इसमें दर्शक फिर से दोनों को देख पाएंगे. हालांकि शो को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है.
स्पॉटबॉय ने सोर्स के हवाले से लिखा, सुरभि ज्योति और करण सिंह ग्रोवर जल्द ही ‘कबूल है 2.0’ के डिजिटल सीक्वल के लिए शूटिंग शुरू करने वाले हैं. इस बार शो के 10 से 12 एपिसोड होंगे और अगले महीने से शूटिंग शुरू होने की खबरें हैं. वहीं, फैंस ये खबर सुनने के बाद से ही काफी उत्साहित है.
‘कबूल है’ शो 2012 में शुरू हुआ था और 2016 में ऑफएयर हो गया था. शो में जोया और असद की जोड़ी यानी सुरभि ज्योति और करण सिंह ग्रोवर को फैंस ने खूब पसन्द किया था. अब एक बार फिर से दोनों को साथ में देखने के लिए फैंस बेताब है.
सुरभि ज्योति हाल ही में नागिन 3 के बाद नागिन 4 में दिखी थी. जबकि करण सिंह ग्रोवर ‘कसौटी जिंदगी के’ में मिस्टर बजाज का रोल निभा रहे थे. लेकिन उन्होंने इस शो को बीच में छोड़ दिया था और उनकी जगह करण पटेल ने लिया था. हालांकि अब ऐसी खबर है कि कसौटी जिंदगी के बंद होने वाला है. लेकिन अभी तक इस बारे में कुछ भी ऑफिशियल नहीं आया है.
बता दें कि साल 2012 में सुरभि ज्योति ने ‘कबूल है’ टीवी शो के जरिए हिंदी टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था. शो में निभाए ज़ोया फारुकी के किरदार के लिए उन्हें कई अवॉर्ड दिए गए. इसके बाद सुरभि ने दर्जनों हिट टीवी शोज किए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










