Sunny Deol हैं महंगी गाड़ियों के शौकीन, Gadar 2 एक्टर के कलेक्शन में बुलेट प्रूफ कार भी शामिल, देखें PHOTOs

Updated:
विज्ञापन
Sunny Deol हैं महंगी गाड़ियों के शौकीन, Gadar 2 एक्टर के कलेक्शन में बुलेट प्रूफ कार भी शामिल, देखें PHOTOs

Gadar – Ek Prem Katha की सीक्वल में तारा सिंह के रोल में सनी देओल (Sunny Deol), सकीना बनीं अमीषा पटेल (Ameesha Patel) के साथ एक बार फिर नजर आनेवाले हैं. ‘गदर 2’ (Gadar 2) की शूटिंग शुरू हो चुकी है. इसके इतर, हम आपको बता रहे हैं कि बॉलीवुड के गदर एक्टर सनी देओल महंगी गाड़ियों के कितने शौकीन हैं.

विज्ञापन
undefined

Gadar 2 Actor Sunny Deol Car Collection : बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपनी नयी फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) को लेकर चर्चा में हैं. यह 22 साल पहले इसी नाम से आयी फिल्म ‘गदर : एक प्रेम कथा’ (Gadar: Ek Prem Katha) की सीक्वल है. इस फिल्म में तारा सिंह (Tara Singh) के रोल में सनी देओल, सकीना (Sakeena) बनीं अमीषा पटेल (Ameesha Patel) के साथ एक बार फिर नजर आनेवाले हैं. ‘गदर 2’ की शूटिंग (Gadar 2 shooting) शुरू हो चुकी है. इसके इतर, हम आपको बता रहे हैं कि बॉलीवुड के गदर एक्टर सनी देओल (Gadar Actor Sunny Deol) महंगी गाड़ियों के कितने शौकीन हैं. सनी देओल के कार कलेक्शन पर आइए डालें नजर-

undefined

Land Rover Defender 110 SUV

सनी देओल ने लैंड रोवर की दमदार एसयूवी डिफेंडर 110 पिछले साल मई के महीने में खरीदी. एक्टर ने इसका 5-डोर वेरिएंट खरीदा है. सनी ने इस एसयूवी का सफेद रंग चुना है और उन्हें इस पावरफुल गाड़ी के साथ भी देखा जा चुका है. इस एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 91.80 लाख रुपये से लेकर 2.30 करोड़ रुपये है. डिफेंडर सीरिज में लेन कीप असिस्ट, इमरजेंसी ब्रेकिंग और रियर कोलिजन मोनिटर जैसे फीचर्स मिलते हैं. सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, ब्लाइंड स्पॉट असिस्ट, 3 आइसोफिक्स माउंटिंग पॉइंट और 3डी सराउंड कैमरा मिलता है.

undefined

Mercedes Benz Silver SL500

सनी देअोल के कार कलेक्शन में पास मर्सिडीज बेंज सिल्वर एसएल 500 भी शामिल है. 5.5 लीटर पेट्रोल इंजन वाली यह एक स्वैंकी कन्वर्टिबल कार है. यह कार भारत में अब बंद हो गई है. सनी के गैराज की सबसे आकर्षक कारों में से एक है मर्सिडीज बेंज सिल्वर एसएल500 और वह जब अपने शहर में होते हैं, तो वे सबसे ज्यादा इसी की सवारी करते हैं. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.15 लाख रुपये है. कंपनी की सबसे प्रसिद्ध कारों में से एक इस कार में 5461 सीसी इंजन दिया गया है. इस लग्जरी कार में भरपूर स्पेस के साथ ढेर सारे फीचर्स और 339 लीटर का बूट स्पेस मिलता है.

undefined

Audi A8

सनी देओल ऑडी के कारों के बड़े दीवाने हैं और जब कंपनी ने जुलाई 2017 में ए8 मॉडल लॉन्च किया था, तब उन्होंने तब ही यह कार खरीद ली थी. इस कार की कीमत 1.60 करोड़ रुपये है, जो ढेर सारे फीचर्स के साथ आती है. सनी की यह कार बुलेटप्रूफ है. यह एक 5-सीटर कार है, जिसमें 3.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन लगाया गया है जो 340 एचपी का पावर और 500 एनएम का टॉर्क जेनरेट करती है. यह कार 5.7 सेकेंड में 0-100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है. इसमें 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जिंग, एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कार सपोर्ट दिया गया है.

undefined

Land Rover Range Rover Autobiography

सनी देओल की महंगी कारों के कलेक्शन में रेंज रोवर ऑटोबायाग्राफी भी शामिल है. यह लैंड रोवर रेंज की सबसे महंगी गाड़ियों में से एक है. इस गाड़ी में 3.0 लीटर सुपरचार्ज्ड V8 पेट्रोल मोटर दी गई है, जो 558 bhp की पावर और 700 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है. यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है. 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ने में इसे 5.5 सेकेंड का समय लगता है. इस कार की टॉप स्पीड 225 किमी प्रति घंटा है. रेंज रोवर की एक्स शोरूम कीमत 2.11 करोड़ रुपये है. यह कार सनी के अलावा, अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, शाहरुख खान, रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ, अालिया भट्ट सहित कई कई बॉलीवुड सितारों के पास है.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola