Sunil Pal ने अचानक हुई किडनैपिंग पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अपहरणकर्ताओं ने धमकी दी कि 20 लाख…

Updated:
विज्ञापन
Sunil Pal ने अचानक हुई किडनैपिंग पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अपहरणकर्ताओं ने धमकी दी कि 20 लाख…

Sunil Pal Kidnapping: सुनील पाल अब घर आ चुके हैं. एक्टर पिछले दिनों लापता हो गए थे. जिसके बाद उनकी पत्नी ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई. अब कॉमेडियन ने खुद बताया कि उस दिन आखिरकार क्या हुआ था.

विज्ञापन

Sunil Pal Kidnapping: 2 दिसंबर 2024 को खबर आई कि सुनील पाल लापता हैं. उनकी पत्नी ने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. दरअसल कॉमेडियन को एक कार्यक्रम के लिए हरिद्वार बुलाया गया था, जिसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चला. हालांकि, गायब होने के कुछ घंटों बाद सुनील पाल मुंबई लौट आए. अब सुनील ने बताया कि इवेंट के बाद आखिरकार उनके साथ क्या हुआ था.

सुनील पाल ने अचानक हुई किडनैपिंग पर तोड़ी चुप्पी

सुनील पाल ने टाइम्स नाउ संग बात करते हुए कहा कि ये सच है कि उनका अपहरण किया गया था. कॉमेडियन ने खुलासा किया कि कैसे अपहरणकर्ताओं ने उन्हें धमकी दी थी और कहा कि उन्होंने हत्याएं की हैं और शवों को झील में फेंक दिया. कॉमेडियन ने कहा कि उन्हें 20 लाख रुपये देने की धमकी भी दी गई थी.

किडनैपर ने सुनील पाल से लिए इतने लाख

सुनील ने आगे बताया, “दूसरी गाड़ी में बदलाव करने के बाद मुझे किडनैपिंग की बात पता चली. मैं डर गया कि कहा लेकर आए हैं. उन्होंने मुझे बताया कि 20 लाख रुपये चाहिए. मैंने डर के मारे बोला 20 लाख रुपये नहीं है मेरे पास, लेकिन 10 लाख तक का ट्राई कर सकता हूं. बाद में उन लोगों ने एटीएम कार्ट मांगा, तो मैंने कहा कि ये सब नहीं रखता हूं. फिर बाद में 2-4 दोस्तों से पैसे मंगवाए.

किडनैपर ने सुनील पाल के लिए बुक किया था फ्लाइट

अपहरणकर्ताओं ने सुनील पाल से 7.5-8 लाख रुपये लिए और तब जाकर कहा कि उन्हें रिहा कर दिया जाएगा और उनकी फ्लाइट बुक हो जाएगी. एक्टर ने बताया, “उन्होंने मुझे बोला कि आपको छोड़ देते हैं. आपका फ्लाइट से आना था और जाना भी फ्लाइट से करवाएंगे. ये 20,000 रुपये जेब में रखिए. आंखों में पट्टी बांधकर मुझे बाहर बुलाया. निकलने के बाद पट्टी खोलने को कहा. बाद में मैं दिल्ली से मुंबई आ गया.”

Also Read- Sunil Pal: किडनैप नहीं हुए हैं सुनील पाल, पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोली- वह घर जल्द…

Also Read- Sunil Pal Missing: शो के बाद लापता हुए कॉमेडियन सुनील पाल, पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola