Sunil Pal Missing: शो के बाद लापता हुए कॉमेडियन सुनील पाल, पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

Updated:
विज्ञापन

मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल एक शो के बाद से लापता हैं. उनकी पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Sunil Pal Missing: कॉमेडी की दुनिया के जाने-माने चेहरे सुनील पाल अचानक लापता हो गए हैं. उनकी पत्नी सरिता ने सांताक्रुज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. जानकारी के मुताबिक, सुनील मुंबई के पास एक शो में गए थे, लेकिन वहां से लौटने के बाद से उनका कोई अता-पता नहीं है.

विज्ञापन

फोन भी नहीं आ रहा है लग

सुनील पाल की पत्नी ने बताया कि वह उनसे घंटों से संपर्क करने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन उनका फोन लगातार नॉट रिचेबल आ रहा था. इंतजार के बाद जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो उन्होंने पुलिस से संपर्क किया.

Sunil Pal Missing

मनोरंजन जगत में हलचल

सुनील पाल के गायब होने की खबर ने उनके फैंस और मनोरंजन जगत को झकझोर कर रख दिया है. कई लोग यह सोच रहे हैं कि यह कोई पब्लिसिटी स्टंट तो नहीं.

पुलिस ने शुरू की जांच

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.

कॉमेडी के बेताज बादशाह सुनील पाल

सुनील पाल ने 2005 में द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज जीतकर अपनी अलग पहचान बनाई थी. उनकी शानदार कॉमिक टाइमिंग और मिमिक्री के फैंस आज भी दीवाने हैं.

फैंस कर रहे हैं दुआ

सुनील पाल के फैंस उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्द ही सुरक्षित अपने घर लौट आएंगे.

Also read:Lucky Baskhar Box Office Collection: OTT पर रिलीज होने के बाद भी जारी है फिल्म की कमाई, जानें अब तक कितना हुआ टोटल प्रॉफिट 

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola