Sunil Grover Net Worth: 2.5 करोड़ का घर, करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं कॉमेडियन सुनील ग्रोवर, जानें नेट वर्थ

Updated:
विज्ञापन
Sunil Grover Net Worth: 2.5 करोड़ का घर, करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं कॉमेडियन सुनील ग्रोवर, जानें नेट वर्थ

Sunil Grover Net Worth: सुनील ग्रोवर एक आलीशान जिंदगी जीते है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर मुंबई में एक आलीशान घर में रहते है, जिसकी कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपए है. एक्टर अपनी पत्नी और बेटे के साथ उस घर में रहते है.

विज्ञापन

Sunil Grover Net Worth: एक्टर-कॉमेडियन सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) देश के सबसे लोकप्रिय कॉमेडियन में से एक है. सुनील के चाहने वालों की लिस्ट लंबी है. फैंस उन्हें आज भी डॉ मशहूर गुलाटी और गुत्थी के किरदार में पुकारते है. आज वो किसी पहचान के मोहताज नहीं है और ये पहचान बनाने में एक्टर ने कड़ी मेहनत की है. आज आपको बताते है सुनील असल जिंदगी में कितने अमीर हैं?

सुनील ग्रोवर जीते हैं लग्जरी लाइफ

सुनील ग्रोवर एक आलीशान जिंदगी जीते है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर मुंबई में एक आलीशान घर में रहते है, जिसकी कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपए है. एक्टर अपनी पत्नी और बेटे के साथ उस घर में रहते है. रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पास दो लक्ज़री कार BMW5 और BMW7 भी हैं, जिनकी कीमत 60 लाख रुपये और 1 करोड़ रुपये है.

सुनील ग्रोवर की नेट वर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुनील ग्रोवर की नेटवर्थ करीब 21 करोड़ है. रिपोर्ट्स के अनुसार, एक फिल्म के लिए वो करीब 25-30 लाख रुपये लेते है. इसके अलावा वो टीवी शो के लिए प्रति एपिसोड करीब 10-15 लाख रुपये चार्ज करते है. सुनील ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए लगभग 1 करोड़ रुपये की तगड़ी रकम लेती है.

Also Read: The Kapil Sharma Show: महिमा चौधरी ने कीकू शारदा को लेकर खोला ये राज, बोलीं- वह बहुत पैसा कमाता है…

कपिल शर्मा शो में वापसी करेंगे सुनील ग्रोवर

सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा की लड़ाई जग-जाहिर है. दोनों की लड़ाई ने काफी लाइमलाइट बटोरा था. हालांकि लड़ाई की वजह से वो शो में वापस अभी तक नहीं आए. हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए जब उनसे कपिल शो से दोबारा जुड़ने के बारे में पूछा गया. इसपर कॉमेडियन ने जवाब दिया, अभी तो ऐसा कोई…या तो पूछवालो फिर आप. मैं अभी बिजी हूं और जो कर रहा हूं उसको एंजॉय कर रहा हूं. वो भी बिजी है और और अच्छा काम कर रहे हैं. मैं भी अच्छा काम कर रहा हूं.

Also Read: Sumona Chakravarti: कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन वाइफ के पास है कितनी संपत्ति? जानें सुमोना चक्रवर्ती की Net Worth

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola