महिमा चौधरी ने कीकू शारदा की कमाई को लेकर खोला राज, कपिल शर्मा जानकर हुए हैरान!

Updated:
विज्ञापन
महिमा चौधरी ने कीकू शारदा की कमाई को लेकर खोला राज, कपिल शर्मा जानकर हुए हैरान!

कपिल शर्मा शो का नया प्रोमो सामने आया है. इसमें कपिल शर्मा मेरी महबूबा गाना गाते हुए महिमा चौधरी का वेलकम करते है. महिमा कॉमेडी किंग की गायिकी का तारीफ करते हुए कहती है, क्या गाते है आप वाह.

विज्ञापन

The Kapil Sharma Show: द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) टीवी पर सबसे पसंदीदा कॉमेडी चैट शो में से एक है. इस हफ्ते 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेसेस महिमा चौधरी और मनीषा कोइराला शो की शोभा बढ़ाने के लिए तैयार है. होस्ट कपिल शर्मा दोनों एक्ट्रेसेस संग खूब मस्ती करते दिखेंगे. शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें महिमा ने कीकू शारदा के बारे में एक चौंकाने वाला राज खोला है.

कपिल शर्मा शो में महिमा चौधरी

कपिल शर्मा शो का नया प्रोमो सामने आया है. इसमें कपिल शर्मा मेरी महबूबा गाना गाते हुए महिमा चौधरी का वेलकम करते है. महिमा कॉमेडी किंग की गायिकी का तारीफ करते हुए कहती है, क्या गाते है आप वाह. कपिल शरमाते हुए कहते है, मैं क्या आपकी फिल्में देख-देखकर आपके गाने हमारे रग-रग में बसे हुए है. प्रोमो में कीकू (अपने कैरेक्टर में होते है) आकर महिमा से पूछते है कि वो उसके लिए कोई अच्छा लड़का ढूंढ सकती है.

वह बहुत पैसा कमाता है…

कीकू शारदा के सवालों पर महिमा चौधरी कहती है, कीकू उनकी बिल्डिंग में रहते हैं, लेकिन वह शादीशुदा हैं. साथ ही वह एक राज का खुलासा करती है कि वह बहुत पैसा कमाता है. ये सुनते ही कीकू, कपिल शर्मा से कहते है, शर्मा जी सुन रहे है. इसपर सबकोई हंसने लगते है. बता दें कि कीकू काफी लंबे समय से कपिल शर्मा शो से जुड़े हुए है.

‘द कपिल शर्मा शो’ होगा ऑफ एयर

रिपोर्ट्स की मानें तो ‘द कपिल शर्मा शो’ का मौजूदा सीजन जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है. टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, चल रहे सीजन का आखिरी एपिसोड जून के महीने में प्रसारित किया जाएगा. मनोरंजन पोर्टल ने यह भी दावा किया कि यह अभी तक पुष्टि नहीं हुई है कि TKSS एक ब्रेक के बाद स्क्रीन पर वापस आएगा या नहीं. यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि शो के ऑफ-एयर होने के संबंध में न तो कपिल और न ही उनकी टीम ने अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी किया है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola