जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे केएल राहुल और अथिया शेट्टी, पिता सुनील शेट्टीने किया कन्फर्म, कही बड़ी बात

सुनील शेट्टी ने वेब शो ‘धारावी बैंक’ के लॉन्च इवेंट में अपनी बेटी अथिया शेट्टी की शादी को लेकर बड़ी बात कह दी. पैपराजी ने उनसे पूछा केएल राहुल और अथिया की शादी कब होगी. इसपर एक्टर ने बातों ही बातों में बड़ी बात कह दी.
KL Rahul Athiya Shetty Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) पिछले काफी समय से रिलेशनशिप में हैं. अथिया और राहुल की शादी की खबरें अक्सर फैंस का ध्यान खींच लेती है. फैंस जानने के लिए बेताब है कि लवबर्ड्स कब शादी करेंगे. इस बीच एक्ट्रेस के पिता और एक्टर सुनील शेट्टी ने उनकी शादी को कंफर्म कर दिया है.
कब होगी अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी?
सुनील शेट्टी ने अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल के शादी को लेकर ऐसी बात कह दी है, जिसे जानकर उनके चाहने वाले काफी खुश हो जाएंगे. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो, सुनील से पैपराजी ने पूछा कि अथिया की शादी कब होगी और अब राहुल का विश्व कप शेड्यूल पूरा हो गया है. इसपर एक्टर ने कहा, जल्दी होगी.
वेब शो ‘धारावी बैंक’ का लॉन्च इवेंट
सुनील शेट्टी ने ये बातें अपनी वेब शो ‘धारावी बैंक’ के लॉन्च इवेंट में कही. अब देखना है कि ये जल्दी कब होता है. इससे पहले एक्टर ने अथिया और केएल राहुल की शादी पर कहा था कि जब दोनों तय करेंगे तभी शादी होगी. साथ ही बताया था कि राहुल का शेड्यूल काफी बिजी है. उन्होंने कहा था, जब बच्चों को ब्रेक मिलेगा तब शादी होगी.
Also Read: Athiya Shetty को प्यार से निहारते दिखे केएल राहुल, यकीन ना हो तो देखें ये तसवीरें
अथिया और राहुल की तसवीरें हुई थी वायरल
हाल ही में अथिया शेट्टी और केएल राहुल की कुछ तसवीरें सामने आई थी. तसवीरों में दोनों लंच करते दिखे थे. अथिया से राहुल की नजरें हट नहीं रही थी. ये तसवीरें किसी फैन पेज ने शेयर किया था. बता दें कि एक्ट्रेस अक्सर क्रिकेटर के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच ट्रिप पर जाती है औऱ फैंस के लिए वहां से खूब सारी तसवीरें पोस्ट करती है.
अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने अपनी रिलेशनशिप को ऑफिशियल पिछले साल अहान शेट्टी की पहली फिल्म तड़प के प्रीमियर पर किया था. वहीं, एक्ट्रेस की बात करें तो उन्होंने कुछ बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है, जिसमें हीरो, ‘मुबारकां’ और फिल्म ‘नवाबजादे’ शामिल है. वो आखिरी बार फिल्म ‘मोतीचूर चकनाचूर’ में नजर आई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










