Stree 2 में इस शख्स ने निभाया है सरकटे भूत का किरदार, द ग्रेट अंगार नाम से हैं फेमस, देखें PHOTOS

Updated:
विज्ञापन
Stree 2

Stree 2: स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. फिल्म में सरकट भूत की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. हालांकि कई ऑडियंस ये जानना चाहते हैं कि सरकटा राक्षस रियल लाइफ में कौन है. अगर आपको नहीं पता तो आइये जानते हैं.

विज्ञापन

Stree 2: अमर कौशिक की ओर से निर्देशित और श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म ने छह दिनों के भीतर ही 250 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है. मूवी एक सरकटे भूत की कहानी को दिखाती है, जिससे चंदेरी के लोग परेशान है. इसका एक ही मकसद है, स्त्री को बर्बाद करना. इसलिए ये मॉर्डन ख्याल रखने वाली लड़कियों को लेकर चला जाता था. फिल्म में भयानक लुक वाले इस राक्षस के बारे में हर कोई जानना चाहते थे कि आखिरकार वो हैं कौन.

कौन है सरकटे भूत के पीछे का शख्स

चंदेरी शहर में तबाही मचाने वाले इस राक्षस का नाम सुनील कुमार है, जिन्हें कुश्ती जगत में ‘द ग्रेट अंगार’ के नाम से भी जाना जाता है. 7.7 फीट लंबे सुनील न केवल कुश्ती खेलते हैं, बल्कि जम्मू-कश्मीर पुलिस में कांस्टेबल के रूप में भी काम करते हैं. सुनील ने ही “स्त्री 2” में बिना सिर वाले राक्षस सरकटा की भूमिका निभाई थी.

Also Read- Stree 2 की धमाकेदार सफलता, आने वाले दो दिनों में तोड़ेगी नए रिकॉर्ड

Also Read- Stree 2: स्त्री 2 की सफलता के बीच करण जौहर से जुड़े विवाद पर अभिषेक बनर्जी ने तोड़ी चुप्पी..

Also Read- Stree 2: हंसल मेहता ने फिल्म की सुपर सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- कोई आश्चर्य नहीं कि ये…

खली से ज्यादा है सुनील कुमार की हाइट

6 दिसंबर 1990 को जन्मे सुनील कुमार ने पहले 2019 में WWE ट्रायआउट में भाग लिया था और WWE चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने की इच्छा रखते हैं. उनकी हाइट की बात करें तो वह द ग्रेट खली से पांच इंच ज्यादा है. फिल्म में सरकटा का चेहरा सीजीआई का उपयोग करके बनाया गया था. बॉलीवुड हंगामा के साथ एक इंटरव्यू में, अमर कौशिक ने सरकटा के रूप में सुनील की कास्टिंग पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा, “कास्टिंग टीम ने उन्हें ढूंढ लिया. हम ऐसी ऊंचाई वाला एक आदमी चाहते थे और वह फिट बैठते थे. हमने उनके बॉडी शॉट्स का इस्तेमाल किया, जबकि सरकटा का चेहरा सीजीआई के माध्यम से तैयार किया गया था.”

स्त्री 2 के बारे में

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर स्त्री 2, 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसकी टक्कर खेल खेल में और वेदा के साथ बॉक्स ऑफिस पर हुई. स्त्री 2 अमर की 2018 में निर्देशित पहली फिल्म का सीक्वल है. न केवल राजकुमार और श्रद्धा, बल्कि पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना ने भी अपनी भूमिकाएं दोहराई हैं. फिल्म में तमन्ना भाटिया, वरुण धवन और अक्षय कुमार का कैमियो भी है.

Also Read- Stree 2 Box Office Collection: श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 हिट हुई फिर फ्लॉप, यहां जानें अब तक का कलेक्शन

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola