Stree 2: हंसल मेहता ने फिल्म की सुपर सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- कोई आश्चर्य नहीं कि ये…

Published by : Ashish Lata Updated At : 21 Aug 2024 1:06 PM

विज्ञापन

Stree 2: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ रही है. यह फिल्म अपनी हॉरर कॉमेडी सीन्स से लाखों दिल जीत रही है. दर्शकों को सीक्वल की कहानी पसंद आई. अब हंसल मेहता ने मूवी की सफलता पर चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

Stree 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की स्त्री 2 को देशभर से सराहना मिल रही है. रिलीज के 4 दिनों के भीतर फिल्म 190 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल रही. जहां फैंस और बॉलीवुड स्टार भी हॉरर कॉमेडी मूवी की तारीफ करने में पीछे नहीं है. अब हंसल मेहता ने स्त्री 2 की सफलता पर चुप्पी तोड़ी है.

हंसल मेहता ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने भी हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 का रिव्यू किया है. हंसल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ”क्या दंगा है! क्या मजाक है! क्या उत्सव है! इस नई सीक्वल में मजेदार और अनलिमिटेड मस्ती है. @amakaushik @nirenbhat ने एक शानदार मनोरंजन फिल्म बनाई है, जो @rajanddk की शुरुआत का एक योग्य उत्तराधिकारी है, जिनका उद्देश्य परिवार के साथ आनंद लेना है.”

Also Read- Stree 2: कंगना रनौत ने फिल्म की सुपर सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जो मूवीज में करियर बनाना…

Also Read- Stree 2 में राजकुमार राव ने खूब हंसाया, तो OTT पर एक्टर की इन कॉमेडी फिल्मों को बिल्कुल न करें मिस

हंसल मेहता की तारीफ का राजकुमार राव ने दिया जवाब

उन्होंने आगे लिखा, ”विशेष रूप से @rajkummar_roo अपनी डायलॉग डिलीवरी से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहे हैं. @nowitsabi बहुत अच्छा है. शानदार फॉर्म में हैं @pankajtripathi @aparpower_khurrana, @shraddhakapoor स्टारडम की पहचान हैं. हो सकता है कि फिल्म का मैसेज पहली किस्त जितना तीव्र न हो, लेकिन मस्ती डबल है. इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि यह बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. राजकुमार राव ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ”लव यू सर. आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.”

स्त्री 2 की क्या है कहानी

स्त्री 2, 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में इस बार सरकटे भूत का आतंक चंदेरी शहर में देखा गया. जहां वो महिलाओं को लेकर जाता है और उन्हें बंधक बना लेता है. विक्की अपने दोस्तों के साथ मिलकर शहर को बचाएगा. फिल्म में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और आकाश दाभाड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 50 करोड़ रुपये के बजट पर बनी थी और जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी.

Also Read- Stree 2 Box Office Collection: श्रद्धा कपूर की फिल्म ने मचाया गदर, 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola