Stree 2: कंगना रनौत ने फिल्म की सुपर सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जो मूवीज में करियर बनाना…

Published by : Ashish Lata Updated At : 17 Aug 2024 4:29 PM

विज्ञापन

Stree 2: हॉरर-कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 इन-दिनों ट्रेंड में बनी हुई है. हर तरफ मूवी की चर्चा हो रही है. राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ने 2 दिनों में ही 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. अब कंगना रनौत ने स्त्री 2 की सफलता पर बात की है.

विज्ञापन

Stree 2: राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना स्टारर फिल्म स्त्री 2, 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म ने दो दिनों के भीतर ही बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और कई ब्लॉकबस्टर मूवीज के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए. दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने फिल्म पर पॉजिटिव रिसपांस दिया है. अब कंगना रनौत ने हॉरर कॉमेडी मूवी की सफलता पर बात की है.

स्त्री 2 की सफलता पर क्या बोली कंगना रनौत

कंगना रनौत ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर स्त्री 2 की सफलता पर प्रतिक्रिया दी और पूरी टीम को बधाई दी. एक्ट्रेस ने लिखा, स्त्री 2 मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है. पूरी टीम को बधाई, लेकिन असली हीरो डायरेक्टर अमर कौशिक हैं.

फिल्मों में आने वाले युवाओं को कंगना ने क्या सीख दी

क्वीन अभिनेत्री ने आगे कहा, भारत में हम किसी भी फिल्म के सुपरहिट होने पर डायरेक्टर या फिर राइटर को क्रेडिट नहीं देते हैं, यही कारण है कि युवा हतोत्साहित होकर सुपरस्टार बनने की इच्छा रखते हैं. आप लोग अच्छे डायरेक्टर के नाम याद रखिए, जो अपना 100 परसेंट ऑडियंस को एंटरटेन करने के लिए देते हैं. उन्हें भी फॉलो करें. उनके जीवन और प्रोसेस के बारे में भी जानें. एक्ट्रेस ने लास्ट में निर्देशक अमर कौशिक को भी बधाई दी और उन्हें मच नीडेड ब्लॉकबस्टर देने के लिए धन्यवाद दिया.

स्त्री 2 को किन कारणों से मिल रही है तारीफ

स्त्री 2 को न केवल इसकी आकर्षक कहानी के लिए बल्कि एक्टर्स के दमदार परफॉर्मेंस और म्यूजिक के लिए सराहा

Also Read- हॉरर-कॉमेडी का साल 2024 में बॉक्स ऑफिस पर दिखा राज, Stree 2 के बाद भूल-भूलैया 3 बनेगी हिट

Also Read- Stree 2 Box Office Collection: श्रद्धा कपूर की फिल्म ने मचाया गदर, 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola